{"_id":"5d526cb88ebc3e6ce1394043","slug":"raksha-bandhan-2019-do-these-things-during-tied-rakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2019: राखी बांधते वक्त जरूर करें ये 11 काम, वरना फलित नहीं होगा रक्षाबंधन","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Raksha Bandhan 2019: राखी बांधते वक्त जरूर करें ये 11 काम, वरना फलित नहीं होगा रक्षाबंधन
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन का पर्व है। इस खास मौके पर बहन भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। साथ ही वह भाईयों से जीवनभर अपनी रक्षा करने का वचन मांगती हैं। इस खास मौके पर किसी तरह की कोई भूल-चूक ना हो इसके लिए हमें पारंपरिक बातों का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप रक्षा सूंत्र बांधते वक्त इन बातों का ध्यान रखेंगे तो निश्चित ही यह आपके लिए और आपके भाई के लिए फलदायी होगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान करें और शुद्ध कपड़े पहनें। इसके बाद घर को साफ करें और चावल के आटे का चौक पूरकर मिट्टी के छोटे से घड़े की स्थापना करें।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
चावल, कच्चे सूत का कपड़ा, सरसों, रोली को एकसाथ मिलाएं। फिर पूजा की थाली तैयार कर दीप जलाएं। और मिठाई रखें। इसके बाद भाई को पीढ़े पर बिठाएं। अगर पीढ़ा आम की लकड़ी का बना पीढ़ा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। रक्षा सूत्र बांधते वक्त भाई को पूर्व दिशा की ओर बिठाएं। वहीं भाई को तिलक लगाते समय बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद भाई के माथ पर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रक्षा सूत्र बांधते वक्त 'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः' मंत्र जरूर पढ़ें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें फिर उसको मिठाई खिलाएं। अगर बहन बड़ी हो तो छोटे भाई को आशीर्वाद दें और छोटी हो तो बड़े भाई को प्रणाम करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजकल लोग सोफे व कुर्सी पर बैठकर राखी बंधवा लेते हैं। जबकि ऐसा करना उचित नहीं है। राखी हमेशा पीढ़े पर बैठकर ही बंधवानी चाहिए। इससे शुद्धिकरण होता है और अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति चुंबकीय रेखाओं से मुक्त हो जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।