सब्सक्राइब करें

Rakshabandhan 2019: सालों बाद बना है ऐसा संयोग, खास तरीके से करें पूजा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 14 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2019 shubh muhurt time and date

इस साल 15 अगस्त को गुरुवार के दिन पूरे देश भर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसी त्यौहार के साथ सावन का पावन माह भी समाप्त हो जाएगा। रक्षाबंधन का यह त्यौहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार यह पावन पर्व बहुत ही शुभ है, क्योंकि इस बार रक्षाबंधन से पहले ही देवगुरु वृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। इस बार सबसे खास बात यह है कि राखी बांधने के लिए पूरे दिन मूहर्त रहेंगे। 

Rakshabandhan 2019 shubh muhurt time and date

सभी बहनें अपने भाइयों को सुबह से रात तक कभी भी राखी बांध सकती हैं। 15 अगस्त को गुरुवार के दिन श्रवण, सौभग्य योग, बव करण और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। हर साल रक्षाबंधन के दिन पंचक व भद्रा का साया रहता है, लेकिन इस बार भद्रा का कोई डर नहीं है। 

Rakshabandhan 2019 shubh muhurt time and date

श्रवण नक्षत्र में भगवान श्रवण का पूजन विशेष फलदायी माना गया है। इसके बाद इसक दिन आटे से चौक पूजकर मिट्टी के छोटे से घड़े की स्थापना करें। एक थाली में रोली, अक्षत, कुमकुम, मिठाई, घी का दीया और राखी रखें। इसके बाद भाई को पूर्व दिशा की ओर बैठाकर रोली से तिलक करें और दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2019 shubh muhurt time and date
- फोटो : amar ujala

राखी बांधने के बाद अगर भाई छोटा है तो उसे आशीर्वाद दें और बड़ा है तो उससे आशीर्वाद लें। रक्षाबंधन का शुभ मूहर्त सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 अगस्त को शाम के तीन बजकर 45 मिनट से 15 अगस्त के शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed