Sawan Somwar 2026: महादेव का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है और पूजा के लिए भक्तों को 4 सोमवार मिलेंगे। इस दौरान पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को है। इस दिन देशभर के शिवालयों में पूजा-पाठ और शिव यात्राओं की भव्य रौनक देखने को मिलती हैं। मान्यता है कि, सावन सोमवार के शुभ दिन पर भोलेनाथ की आराधना करने से साधक के धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ-साथ जीवन में स्थिरता आती हैं। यही नहीं लंबे समय से चल रही परेशानियों का भी निवारण होता है। हालांकि, इस खास अवसर पर कुछ उपाय करना और भी लाभकारी होता है, इससे समस्याओं का अंत और मनोवांछित परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।
{"_id":"6a6f01b6ade3e31a86078624","slug":"sawan-somwar-2026-upay-for-marriage-love-life-and-kalsarpa-dosha-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन सोमवार पर इन उपायों से पाएं शिव जी की कृपा, कालसर्प दोष से लेकर सभी परेशानियां होंगी समाप्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
सावन सोमवार पर इन उपायों से पाएं शिव जी की कृपा, कालसर्प दोष से लेकर सभी परेशानियां होंगी समाप्त
Sun, 02 Aug 2026 03:39 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:39 PM IST
सार
Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर कुछ उपाय करने से धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ-साथ जीवन में स्थिरता आती हैं। यही नहीं लंबे समय से चल रही परेशानियों का भी निवारण होता है। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan Somwar 2026
- फोटो : freepik
सावन सोमवार के उपाय
- सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है।
- सावन सोमवार के शुभ अवसर पर चांदी या तांबे के नाग-नागिन की पूजा करें। इससे कालसर्प दोष सहित अन्य दोषों के प्रभाव कम हो सकते हैं।
Sawan Somwar 2026
- फोटो : freepik
- इस दिन आप काले तिल से जलाभिषेक करें। इसके प्रभाव से शनि दोष से राहत और नकारात्मकता दूर होती है।
- सावन सोमवार के शुभ मौके पर नौ नागों का स्मरण करें। इससे कालसर्प दोष से राहत मिल सकती है।
Sawan 2026: सावन माह में भूलकर भी न करें ये वर्जित कार्य, जानें खान-पान से लेकर दिनचर्या से जुड़े नियम
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : freepik
- इस शुभ दिन पर आप कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।
- भगवान शिव को जल और सुगंधित फूल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इससे शुभ फल मिलने के साथ जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।
- सावन सोमवार के दिन एकाग्रता के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे मन के डर और भय दूर होते हैं तथा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
Sawan 2026: सावन सोमवार के रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें कुछ जरूरी नियम
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : adobe
सावन सोमवार 2026
- सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है।
- दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
Hariyali Teej 2026: कब रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और नियम
Sawan 2026: महाकाल का प्रिय महीना सावन शुरू, जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।