फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar: आज प्रदोष काल में करें सावन सोमवार व्रत का पारण, जानिए समय और क्या खाना होगा सही

Mon, 03 Aug 2026 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

Sawan Somwar Vrat Paran: सावन का पहला सोमवार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत रखने के साथ-साथ उसका पारण भी सही समय और विधि से करना जरूरी होता है।

विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Paran 2026 Know the Auspicious Time Rituals and What to Eat While Breaking the Fast
सावन सोमवार 2026 - फोटो : AI

सावन के पहले सोमवार का व्रत 3 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है। यदि आप भी भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत कर रहे हैं, तो उसका पारण सही समय और विधि से करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं व्रत खोलने का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और पारण में क्या खाना शुभ रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा सीधे भोलेनाथ तक पहुंचती है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और यह 28 अगस्त तक रहेगा। द्रिक की मानें तो 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

Sawan Somwar Vrat Paran 2026 Know the Auspicious Time Rituals and What to Eat While Breaking the Fast
सावन सोमवार 2026 - फोटो : Amar Ujala

जरूर रखें सावन के सोमवार का व्रत
कई श्रद्धालु पूरे सावन व्रत नहीं रख पाते, लेकिन सावन के सोमवार का व्रत जरूर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। हालांकि, व्रत का पूरा फल तभी मिलता है, जब उसका पारण भी विधि-विधान और शुभ समय में किया जाए।

Sawan Somwar Vrat Paran 2026 Know the Auspicious Time Rituals and What to Eat While Breaking the Fast
सावन सोमवार 2026 - फोटो : adobe

कब खोला जा सकता है व्रत?
अगर आपने 3 अगस्त को सावन सोमवार का व्रत रखा है और उसी दिन पारण करना चाहते हैं तो प्रदोष काल सबसे शुभ माना गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज प्रदोष काल शाम 6 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा और आरती करने के बाद व्रत खोला जा सकता है। वहीं, जो श्रद्धालु पूरे दिन का उपवास रखकर अगले दिन पारण करना चाहते हैं, वे 4 अगस्त 2026 को सूर्योदय के बाद व्रत खोल सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार उस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। सूर्योदय के बाद पहले सूर्य देव को प्रणाम और पूजा करें फिर भगवान शिव की आराधना के बाद व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar Vrat Paran 2026 Know the Auspicious Time Rituals and What to Eat While Breaking the Fast
सावन सोमवार 2026 - फोटो : adobe

ऐसे करें पारण
पारण से पहले स्नान कर साफ कपड़ा धारण करें। इसके बाद शिवलिंग पर ताजे फल, फूल, अक्षत, घी, बेलपत्र और चंदन अर्पित करें। भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर पर जल, पंचामृत, सफेद फूल, धतूरा, भांग और बेलपत्र चढ़ाएं। घर में उसी दिन बनी खीर का भोग लगाएं और पूजा के दौरान लगातार 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। अंत में घी का दीपक जलाकर आरती करें और फिर व्रत का पारण करें।

Sawan Somwar 2026 Wishes: अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का...इन खास संदेशों के साथ दें अपनों को शुभकामनाएं

Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक, महादेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed