फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2026: महामृत्युंजय सहित इन शक्तिशाली मंत्रों से करें भगवान शिव की पूजा, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

Sun, 02 Aug 2026 04:54 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 02 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

Sawan Somwar 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के दिन की गई शिव पूजा से व्यक्ति को हर कार्य में लाभ मिलता है। साथ ही कई तरह की परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। 

विज्ञापन
lord shiva mantra for puja and blessings know mahamrityunjay mantra
Sawan Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Sawan Somwar 2026: सावन में महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को कई गुना शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि, इस माह सच्चे मन से की गई आराधना कभी व्यर्थ नहीं जाती और साधक प्रभु से खास जुड़ाव महसूस करता है। खासतौर पर सावन सोमवार पर की गई पूजा जीवन में कई बदलाव लेकर आती हैं, इसलिए  इसका महत्व सबसे अधिक माना गया है। कहते हैं कि, इस दिन व्रत रखने और शिव नाम जपने से भाग्य के बंद द्वार खुलने लगते हैं। साथ ही सफलता के नए रास्ते और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, इस दिन भगवान शिव के प्रिय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से कई तरह के ग्रह दोष भी शांत होते हैं। यही नहीं नकारात्मक ऊर्जा, रोग और भय से भी राहत मिलने लगती हैं। ऐसे में आप सावन के पहले सोमवार के शुभ संयोग में महामृत्युंजय सहित अन्य शक्तिशाली मंत्रों का जाप कर सकते हैं। ये शांति और सकारात्मकता लाने में सहायक होते हैं। आइए इन्हें जानते हैं।


Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर इन उपायों से पाएं शिव जी की कृपा, कालसर्प दोष से लेकर सभी परेशानियां होंगी समाप्त

lord shiva mantra for puja and blessings know mahamrityunjay mantra
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक, महादेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट

शिव गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नमः शिवाय
lord shiva mantra for puja and blessings know mahamrityunjay mantra
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
 

Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva mantra for puja and blessings know mahamrityunjay mantra
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
शिव जी के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
विज्ञापन
lord shiva mantra for puja and blessings know mahamrityunjay mantra
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
करपूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥

सुख और शांति प्राप्त करने का मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

Sawan 2026: सावन सोमवार के रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें कुछ जरूरी नियम

शिवजी की आरती : ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव...॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव...॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव...॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव...॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव...॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव...॥

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed