Sharad Purnima 2025 Upay: 06 अक्तूबर 2025 को शरद पूर्णिमा का पर्व है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शरद पूर्णिमा को कई दूसरे अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे- कोजोगार पूर्णिमा, रास पूर्णिमा या कुमार पूर्णिमा। कई जगहों पर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था इसीलिए देश के कई हिस्सों में शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मीजी का पूजन किया जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की विशेष पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा की रात्रि पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इस रात्रि में चन्द्रमा का किरणें अमृततुल्य होती है जिसके कारण रात को खुले आसमान के नीचे खीर रखी जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। जिसके करने से जीवन में धन और सुख-समृद्धि की कोई भी कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन किन-किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
Sharad Purnima 2025 Upay: शरद पूर्णिमा आज, जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के पांच अचूक उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:23 AM IST
सार
Sharad Purnima 2025 Upay: शरद पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। जिसको करने से जीवन में धन और सुख-समृद्धि की कोई भी कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X