सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Sep 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Cloves or Laung Ke Totke For Money Problems In Navratri
नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि - फोटो : iStock

Shardiya Navratri 2022 Long Ke Upay: इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इन नौ दिनों में हर कोई भक्तिमय दिखाई देता है। जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं। घरों और पंडालों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां आदिशक्ति के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना का विधान है। शारदीय नवरात्रि के इन पावन दिनों में लोग व्रत रखते हैं और मां अंबे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा को कई चीजें अर्पित की जाती हैं। इन्हीं में से एक है लौंग। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मां अंबे को लौंग का जोड़ा अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा लौंग के कुछ चमत्कारी उपाय हैं, जिन्हें नवरात्रि में करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं लौंग के उपायों के बारे में... 

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानिए महत्व और विधि

Trending Videos
Shardiya Navratri 2022 Upay Cloves or Laung Ke Totke For Money Problems In Navratri
नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि - फोटो : iStock

कलह दूर करने के लिए 
यदि आपके घर में ज्यादा झगड़े होते हैं या परिवार में नकारात्मकता बनी रहती है, तो नवरात्रि में प्रतिदिन सुबह कपूर के साथ एक जोड़ी लौंग नियमित जलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे जरूर लाभ मिलता है और घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Cloves or Laung Ke Totke For Money Problems In Navratri
नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि - फोटो : iStock

बीमारियां दूर करने के उपाय 
यदि आपके परिवार का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है या घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं, तो नवरात्रि में किसी भी दिन तवे पर 6-7 लौंग जलाकर घर के किसी कोने में रख दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से कुछ ही दिन में फर्क नजर आने लगता है। 

Shardiya Navratri 2022: नौ देवियों के 9 बीज मंत्र के साथ करें शारदीय नवरात्रि की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Shardiya Navratri 2022 Upay Cloves or Laung Ke Totke For Money Problems In Navratri
नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि - फोटो : iStock

धन प्राप्ति के लिए उपाय
धन प्राप्ति और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्रि में मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल और एक जोड़ा लौंग भी अर्पित करें। ज्योतिष के अनुसार, इससे घर में बरकत बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Upay Cloves or Laung Ke Totke For Money Problems In Navratri
नवरात्रि में जरूर करें लौंग से जुड़े ये आसान उपाय, घर में आएगी सुख और समृद्धि - फोटो : iStock

परेशानी को दूर करने के लिए उपाय
नवरात्रि में मंगलवार या शनिवार के दिन भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर के सामने सरसो के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक में दो लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ समाप्त होने के बाद हनुमान जी से अपनी समस्या बताएं। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा को भूल कर भी न चढ़ाएं ये चीजें, झेलने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed