सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू, पहले दिन वास्तु के अनुसार लगाएं मां दुर्गा की चौकी

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 25 Sep 2024 03:38 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को महानवमी पर होगा। 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन और दशहरा मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 puja vidhi and vastu tips for Mata ki chowki
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को महानवमी पर होगा। 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन और दशहरा मनाया जाएगा। आश्विन माह के शुक्ल के ये नौ दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस अवधि में देवी के नौ रूपों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास और हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भारत में शारदीय नवरात्रि को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो पर्व की रौनक में चार चांद लगाता है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत गुजरात जैसे राज्यों में इसकी अलग धूम देखने को मिलती हैं। यहां जगह-जगह गरबा, डांडिया, मेला और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं।



पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में माता रानी घरों में भ्रमण करती हैं, इसलिए माता का स्थान हमेशा सही दिशा में होना चाहिए। यदि वास्तु के अनुसार माता की चौकी को लगाया जाए, तो इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आइए चौकी की सही दिशा के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2024 puja vidhi and vastu tips for Mata ki chowki
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik

कैसी हो माता रानी की चौकी ?
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घर में माता रानी की चौकी लगाने का विधान है। इस चौकी को हमेशा ईशान कोण में स्थापित करें। वास्तु के अनुसार माता की चौकी लकड़ी की होनी चाहिए। अगर आपके पास चंदन की चौकी हो, तो उसका उपयोग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 puja vidhi and vastu tips for Mata ki chowki
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik

कैसी हो मां देवी की मूर्ति
शारदीय नवरात्रि में अगर आप घर में माता की मूर्ति को स्थापित कर रहे हैं, तो ध्यान रखें प्रतिमा तीन इंच से बड़ी ना हो। इस दौरान मूर्ति का रंग हल्का पीला, हरा या फिर गुलाबी होना चाहिए।

Shardiya Navratri 2024 puja vidhi and vastu tips for Mata ki chowki
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik

 कैसे लगाएं माता की चौकी 
सबसे पहले चौकी को ईशान कोण में स्थापित करें, फिर गंगाजल के छिड़काव से उसे शुद्ध करें। अब चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं, और उसपर देवी की मूर्ति को रखें। मान्यताओं के अनुसार माता की मूर्ति को ईशान कोण में स्थापित करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। फिर माता रानी को चुनरी ओढ़ाएं, और टिका करें। अब दरबार में धूप-दीपक जलाएं। माता रानी को फूल की माला पहनाएं और सभी सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फिर आरती करते हुए भूल चूक की क्षमा मांगे।
 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 puja vidhi and vastu tips for Mata ki chowki
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : freepik

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
पहला दिन
- मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024
दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed