सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन 9 रंगों के कपड़े, पूरे परिवार पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri Nine Colors importance of 9 days wear these colors to get blessings of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : amar ujala

Shardiya Navratri 2024: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ होगी। इस हिन्दी माह में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर से आरंभ होगी और इसका समापन 11 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के 9 दिन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं। प्रतिपदा से लेकार नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ करते हैं। किसी स्थान पर गरबा तो कहीं डांडिया की धूम रहती है। इतना ही नहीं लोग रंग बिरंगे वस्त्र भी धारण करते है। यदि नवरात्रि के 9 दिन हम मां के नव स्वरूप के प्रिय रंग धारण करें तो मां का आशीर्वाद सदैव अपने भक्त पर बना रहेगा। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में हमें किस दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण करके मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। आज हम आपको भी बताएंगे कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।



Trending Videos
Shardiya Navratri Nine Colors importance of 9 days wear these colors to get blessings of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : freepik

प्रतिपदा के दिन का रंग 
नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा कहलाता है। ये दिन मां शैलपुत्री का है। मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद है। इसलिए सफेद रंग को प्रथम नवरात्रि पर शुभ माना जाता है।  इस रंग को पहनने से घर में खुशहाली आती है और मां की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Nine Colors importance of 9 days wear these colors to get blessings of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : freepik

द्वितीय दिन का रंग 
नवरात्रि के दूसरे यानी द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता ब्रह्मचारिणी, बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। माता को नारंगी रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन नारंगी रंग का उपयोग शुभ माना जाता है। नारंगी रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Shardiya Navratri Nine Colors importance of 9 days wear these colors to get blessings of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : amar ujala

तृतीय दिन का रंग 
नवरात्रि का तृतीय दिन कृपा और वीरता की देवी, मां चंद्रघंटा का होता है। इस दिन लाल रंग पहनना चाहिए। लाल रंग शक्ति और रक्षा का प्रतीक है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Nine Colors importance of 9 days wear these colors to get blessings of Maa Durga
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : freepik

चतुर्थी पर पहनें ये रंग  
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की आराधना की जाती है। इस दिन नीला रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करें तो आपको मां का संपूर्ण आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed