सब्सक्राइब करें

Shradh 2019: 13 सितंबर से शुरू होंगे पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध का महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 06 Sep 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
shradh 2019 date Pitru Paksha start from 13 september and shradh paksha importance
13 सितंबर से पितृपक्ष

इस बार पितृ पक्ष 13 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तक 15 दिन की विशेष अवधि में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। श्राद्ध को पितृपक्ष और महालय के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है पितृपक्ष के दिनों में हमारे पूर्वज जिनका देहान्त हो चुका है वे सभी पृथ्वी पर सूक्ष्म रूप में आते हैं और पृथ्वी लोक पर जीवित रहने वाले अपने परिजनों के तर्पण को स्वीकार करते हैं।

इस पितृ पक्ष गया जी में कराएं श्राद्ध पूजा, पाएं पितृ दोषों से मुक्ति : 13 - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Trending Videos
shradh 2019 date Pitru Paksha start from 13 september and shradh paksha importance
shradh

श्राद्ध किसे कहते हैं?
श्राद्ध का मतलब श्रद्धा पूर्वक अपने पितरों को प्रसन्न करना। हिंदू शास्त्रों के अनुसार जिस किसी के परिजन अपने शरीर को छोड़कर चले गए हैं, उनकी तृप्ति और उन्नति के लिए श्रद्धा के साथ जो शुभ संकल्प और तर्पण किया जाता है, उसे श्राद्ध कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मृत्यु के देवता यमराज श्राद्ध पक्ष में जीव को मुक्त कर देते हैं, ताकि वे स्वजनों के यहां जाकर तर्पण ग्रहण कर सकें।

इस पितृ पक्ष गया जी में कराएं श्राद्ध पूजा, पाएं पितृ दोषों से मुक्ति : 13 - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
shradh 2019 date Pitru Paksha start from 13 september and shradh paksha importance
shradh

कौन कहलाते हैं पितर
जिस किसी के परिजन चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित हों, बच्चा हो या बुजुर्ग, स्त्री हो या पुरुष उनकी मृत्यु हो चुकी है उन्हें पितर कहा जाता है। पितृपक्ष में मृत्युलोक से पितर पृथ्वी पर आते है और अपने परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनको तर्पण किया जाता है। पितरों के प्रसन्न होने पर घर पर सुख शान्ति आती है।

इस पितृ पक्ष गया जी में कराएं श्राद्ध पूजा, पाएं पितृ दोषों से मुक्ति : 13 - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

shradh 2019 date Pitru Paksha start from 13 september and shradh paksha importance
shradh

कब बनता है पितृपक्ष का योग
हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष के 15 दिन पितरों को समर्पित होता है। शास्त्रों अनुसार श्राद्ध पक्ष भाद्रपक्ष की पूर्णिणा से आरम्भ होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा को उन्हीं का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन वर्ष की किसी भी पूर्णिमा को हुआ हो। शास्त्रों मे कहा गया है कि साल के किसी भी पक्ष में, जिस तिथि को परिजन का देहांत हुआ हो उनका श्राद्ध कर्म उसी तिथि को करना चाहिए।

इस पितृ पक्ष गया जी में कराएं श्राद्ध पूजा, पाएं पितृ दोषों से मुक्ति : 13 - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
shradh 2019 date Pitru Paksha start from 13 september and shradh paksha importance
shradh

जब याद ना हो श्राद्ध की तिथि
पितृपक्ष में पूर्वजों का स्मरण और उनकी पूजा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। जिस तिथि पर हमारे परिजनों की मृत्यु होती है उसे श्राद्ध की तिथि कहते हैं। बहुत से लोगों को अपने परिजनों की मृत्यु की तिथि याद नहीं रहती ऐसी स्थिति में शास्त्रों में इसका भी निवारण बताया गया है।शास्त्रों के अनुसार यदि किसी को अपने पितरों के देहावसान की तिथि मालूम नहीं है तो ऐसी स्थिति में आश्विन अमावस्या को तर्पण किया जा सकता है। इसलिये इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इसके अलावा यदि किसी की अकाल मृत्यु हुई हो तो उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। ऐसे ही पिता का श्राद्ध अष्टमी और माता का श्राद्ध नवमी तिथि को करने की मान्यता है।

इस पितृ पक्ष गया जी में कराएं श्राद्ध पूजा, पाएं पितृ दोषों से मुक्ति : 13 - 28 सितम्बर 2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed