Today Moonrise Time In India: आज यानी 29 अक्तूबर 2026 को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा करने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में देशभर की महिलाओं की नजरें चंद्रोदय के समय पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि आज किन शहरों में सबसे पहले चांद दिखाई देने की संभावना है और महिलाएं किस समय व्रत खोल सकती हैं।
करवा चौथ 2026: आज इन शहरों में सबसे पहले दिखेगा करवा चौथ का चांद, जानें क्या रहेगी पूजा विधि
Today Moonrise Time In India: करवा चौथ पर चांद निकलने का इंतजार सुहागिन महिलाओं को रहता है। जानें आज देश के किन शहरों में सबसे पहले चांद दिखेगा, चंद्रोदय का समय और चांद देखने के बाद पूजा की सही विधि।
कहां दिखेगा सबसे पहले चांद?
पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर को कोलकाता में शाम 7:47 बजे चांद दिखेगा, वहीं पटना में 7:52 बजे चंद्रोदय होगा। इन शहरों में चांद जल्दी दिखने की संभावनाएं अधिक हैं।
- Moon Sighting Time in Delhi: दिल्ली में रात 8:17 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
- Moon Sighting Time in Mumbai: मुंबई में रात 8:06 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Dehradun: देहरादून में रात 8:10 बजे के आसपास चांद निकल सकता है।
- Moon Sighting Time in Lucknow: लखनऊ में चंद्रोदय का समय 8:00 बजे रहेगा।
- Moon Sighting Time in Ahmedabad: अहमदाबाद में रात 8:52 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
- Moon Sighting Time in Chennai: चेन्नई में रात 8:44 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Bhopal: भोपाल में रात 8:31 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Chandigarh: चंडीगढ़ में रात 8:12 बजे के आसपास चांद दिखाई दे सकता है।
- Moon Sighting Time in Prayagraj: प्रयागराज में रात 8:39 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Bengaluru: बेंगलुरु में रात 8:55 बजे के आसपास चांद निकल सकता है।
- Moon Sighting Time in New Delhi: रात 8:17 बजे
- Moon Sighting Time in Noida: रात 8:16 बजे चांद दिख सकता है।
- Moon Sighting Time in Gurugram: रात 8:18 बजे चांद निकल सकता है।
- Moon Sighting Time in Ghaziabad: रात 8:17 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Chandigarh: रात 8:17 बजे चांद दिखाई दे सकता है।
- Moon Sighting Time in Ludhiana: रात 8:11 बजे चंद्रमा निकलने की संभावना है।
- Moon Sighting Time in Amritsar: रात 8:11 बजे चांद दिख सकता है।
- Moon Sighting Time in Dehradun: रात 8:02 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
- Moon Sighting Time in Haridwar: रात 8:03 बजे चांद निकलने की संभावना है।
- Moon Sighting Time in Nainital: रात 7:59 बजे चंद्रमा दिखाई दे सकता है।
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा?
- चांद निकलने के बाद चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें जल अर्पित करें।
- पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें।
- छलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखें।
- इसके बाद पति की आरती उतारें और पैर छूकर आशीर्वाद लें।
- अंत में पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। इसके बाद मिठाई या फल खा सकती हैं।
करवा चौथ पर आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें दिल्ली-नोएडा से लेकर पंजाब-चंडीगढ़ तक सभी शहरों का समय
आज रात दिल्ली, नोएडा समेत देश के बाकी शहरों में कब दिखेगा चांद? जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।