{"_id":"6295b51eb4d0353f53126cde","slug":"astro-tips-for-money-mangalwar-ke-upay-puja-tips-for-hanumanji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astro Tips: मंगलवार को कर लें ये उपाय, संकट कटेगा और साथ ही धन की दिक्क्त होगी दूर ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Astro Tips: मंगलवार को कर लें ये उपाय, संकट कटेगा और साथ ही धन की दिक्क्त होगी दूर
Tue, 31 May 2022 11:56 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 31 May 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को कुछ उपाय बताए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार माने जाने वाले श्री राम भक्त हनुमानजी के दर्शन मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। हनुमान जी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है एवं नकारात्मक शक्तियां भी हनुमानजी के भक्तों को परेशान नहीं करती। शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को कुछ उपाय बताए गए हैं।
Hanuman Ji
- फोटो : iStock
राम नाम की माला
हनुमानजी को राम का नाम बेहद प्रिय है। भगवान राम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से राम का नाम लिखें और इसे चढ़ाएं ,ऐसा करने से आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा पीपल के 11 पत्तों पर चन्दन या रोली से राम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें।

चोला चढ़ाएं-
शास्त्रों में हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना गया है। बजरंगवली को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति मिलती है। जो भक्त हनुमानजी को विधि-विधान से चोला चढ़ाते हैं उसके जीवन में भूत-पिशाच, शनि व ग्रहबाधा,रोग-शोक, कोर्ट-कचहरी के विवाद,दुर्घटना या कर्ज, चिंता आदि परेशान नहीं करते।

हनुमान चालीसा और सुन्दरकांड
मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों, देसी घी या चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा में हनुमान जी को अष्टसिद्धि और नवनिधि के दाता कहा गया है। जो भक्त नियमित रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हनुमानजी उनकी हर मनोकामना को पूरी करते हैं चाहे वह धन संबंधी इच्छा ही क्यों न हो। यदि आपको कभी आर्थिक संकट का सामना करना पड़े तो अपने मन में हनुमान जी का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दीजिए।

लाल और पीले रंग के पुष्प
मंगलवार को हनुमान जी को लाल, गुलाबी या पीले रंग के पुष्प जैसे गुलाब, गुड़हल, कमल, गेंदा, कनेर या सूर्यमुखी अर्पित करने से आपको सारे सुख और ऐश्वर्य प्राप्त होगा। इसी प्रकार हनुमानजी को इस दिन तुलसी की माला अर्पित करने से व्यक्ति को धन लाभ प्राप्त होगा।