फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geeta Updesh In Hindi: जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान

Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Best Geeta Updesh In Hindi gita ki achi baatein
जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

Geeta Updesh In Hindi: भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश अर्जुन को माध्यम बनाकर संसार को दिया था। महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को तब गीता का पाठ पढ़ाया था, जब उनके कदम युद्ध भूमि में डगमगाने लगे थे। गीता के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की तरफ अग्रसर हुए। कहा जाता है कि गीता में जीवन की हर एक परेशानी का हल मिल जाता है। गीता कर्म करने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती है। ऐसे में किसी भी परेशानी का हल पाने और जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति गीता की इन 5 बातों का जीवन में अनुसरण कर लेता है वह हर काम में विजय हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में...

Best Geeta Updesh In Hindi gita ki achi baatein
जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
स्वयं का आकलन

व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता। इसलिए स्वयं का आकलन करना बेहद जरूरी है। गीता के अनुसार, जो भी व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।

Best Geeta Updesh In Hindi gita ki achi baatein
जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
मन पर नियंत्रण

कहा जाता है कि कई बार हमारा मन ही हमारे दुखों का कारण बन जाता है। गीता के अनुसार, जिस व्यक्ति ने अपने मन पर काबू पा लिया वह मन में पैदा होने वाली बेकार की चिंताओं और इच्छाओं से भी दूर रहता है। साथ ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Geeta Updesh In Hindi gita ki achi baatein
जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
क्रोध पर काबू रखें

क्रोध में कोई भी व्यक्ति खुद पर नियंत्रण खो बैठता है और आवेश में आकर गलत कार्य भी कर देता है। कभी-कभी गुस्से में व्यक्ति खुद का अहित कर बैठता है। इसलिए क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। गीता में श्रीकृष्ण ने बताया है कि यदि गुस्सा आए तो स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें।

विज्ञापन
Best Geeta Updesh In Hindi gita ki achi baatein
जीवन में सफलता पाने के लिए गीता की इन 5 बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
फल की इच्छा छोड़ कर्म पर ध्यान देना चाहिए 

गीता में श्रीकृष्ण के उपदेश के अनुसार, मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि मनुष्य जैसा कर्म करता है उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed