सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूर्ण

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 20 Mar 2026 12:16 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2026 Upay In Hindi: नवरात्रि के दिनों में किए गए उपाय व्यक्ति के भाग्य को जागृत कर सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि तथा धन आगमन के नए रास्ते खोल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए राशि के अनुसार उपाय।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Upay astrology Navratri remedies for 12 zodiac signs for wealth and prosperity
चैत्र नवरात्रि 2026 राशि अनुसार उपाय - फोटो : Amar Ujala

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इन नौ दिनों के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह पर्व शक्ति साधना का प्रतीक है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी नवरात्रि के दिनों को बेहद प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि इस समय किए गए उपाय व्यक्ति के भाग्य को जागृत करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि तथा धन आगमन के नए रास्ते खोलते हैं।



Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट

नवरात्रि में देवी की सच्चे मन से आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती। यदि कोई साधक अपनी राशि के अनुसार इन नौ दिनों में विशेष पूजा और उपाय करता है, तो उसे कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लोगों को नवरात्रि के दौरान कौन से उपाय करने चाहिए।

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 Upay astrology Navratri remedies for 12 zodiac signs for wealth and prosperity
चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : adobe

मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मां स्कंदमाता की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है। इन्हें विधिपूर्वक पूजा कर लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

Navratri Akhand Jyoti: चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने की सही विधि क्या है? जानें नियम और सामग्री
Durga Chalisa And Aarti: नवरात्रि के दिनों में जरूर करें दुर्गा चालीसा पाठ और आरती, दूर होंगे सारे कष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Upay astrology Navratri remedies for 12 zodiac signs for wealth and prosperity
चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : adobe

वृषभ और तुला राशि के लोगों को मां महागौरी की उपासना करनी चाहिए और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करने के साथ-साथ छोटी कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

मिथुन और कन्या राशि के जातकों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। उन्हें हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए, जिससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के नए अवसर मिलते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Upay astrology Navratri remedies for 12 zodiac signs for wealth and prosperity
चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : freepik

कर्क राशि के लोगों को मां सिद्धिदात्री की आराधना करनी चाहिए, जबकि सिंह राशि के जातकों को मां कूष्मांडा की पूजा विधिपूर्वक करनी चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

धनु और मीन राशि के जातकों के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए, जिससे भाग्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Upay astrology Navratri remedies for 12 zodiac signs for wealth and prosperity
चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : adobe stock

मकर और कुंभ राशि के लोगों को मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए और शनिवार के दिन काले तिल या तेल का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed