सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

November Festival list: जानिए करवा चौथ से लेकर भाई दूज तक, कब पड़ रहा है कौन सा त्योहार

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 31 Oct 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Festival list of kartik month 2020 karwa chuth dhanteras diwali govardhan bhaidooj festival date 2020
कार्तिक मास आरंभ होने पर करवा चौथ से लेकर देवउठनी एकादशी तक एक के बाद एक क्रमशः त्योहार पड़ते हैं।

कार्तिक मास के आरंभ होते ही त्योहारों का जैसे सीजन आ जाता है। कार्तिक मास आरंभ होने पर करवा चौथ से लेकर देवउठनी एकादशी तक एक के बाद एक क्रमशः त्योहार पड़ते हैं। ये सभी त्योहार हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं साथ ही त्योहारों के लिए पहले से तैयारी भी करनी होती है। इसलिए इनकी सही तारीख पता होना आवश्यक होता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कई त्योहारों को लेकर लोगों में असंमजस की स्थिति बनी हुई है। अगर आप भी त्योहारो की तारीख को लेकर असमंजस में हैं तो यहां जानिए़ सभी बड़े त्योहारो की सही तारीख....

Trending Videos
Festival list of kartik month 2020 karwa chuth dhanteras diwali govardhan bhaidooj festival date 2020
करवा चौथ 2020

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती हैं। करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत ''4 नवंबर 2020'' बुधवार को पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival list of kartik month 2020 karwa chuth dhanteras diwali govardhan bhaidooj festival date 2020
dhanteras 2020 - फोटो : pinterst

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है इस बार धनतेरस का त्योहार ''13 नवंबर 2020'' दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन चिकित्सा के देवता धनवंतरी और धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ कोषाध्यक्ष कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन नई चीजें और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। 

Festival list of kartik month 2020 karwa chuth dhanteras diwali govardhan bhaidooj festival date 2020
दिवाली 2020 - फोटो : amar ujala
धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। जिसे नरक चतुर्दशी या फिर यम चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। छोटी दीवाली के अगले दिन लक्ष्मी पूजन होता है। लेकिन इस बार दोनों दीवाली एक ही दिन पड़ रही हैं। इसलिए इसबार धनतेरस के अगले दिन यानि ''14 नवंबर 2020'' दिन शनिवार को दिवाली मनाई जाएगी।  
 
विज्ञापन
Festival list of kartik month 2020 karwa chuth dhanteras diwali govardhan bhaidooj festival date 2020
गोवर्धन पूजा 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन का पर्व ''15 नवंबर 2020'' दिन रविवार को मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के कहने पर सभी बृजवासी इंद्र देव की पूजा न करके गोवर्धन की पूजा करते है जिसको इंद्र देव अपना अपमान समझकर क्रोधित हो जाते हैं और अत्यधिक जल वर्षा करते हैं। तब सभी की रक्षा करने के लिए कृष्ण जी अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लेते हैं। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed