सब्सक्राइब करें

Ganesh Mantra: बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, भगवान गणेश की कृपा से सभी परेशानियां होंगी दूर

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
ganesh mantra lyrics in hindi Chant these mantras on Wednesday to get grace of Lord Ganesha
बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Ganesh Mantra: सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्यनीय देव माना गया है। कहा जाता है कि गणेश जी विघ्न को दूर करके मंगल करने वाले देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य के आरंभ से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है। इसलिए उन्हें मंगलकर्ता भी कहा जाता है। बुधवार के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सुखकर्ता, दुखहर्ता भगवान श्री गणेश सभी कष्टों और परेशानियों को दूर कर देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद यदि किसी कार्य की शुरुआत की जाय तो वो बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाते हैं। यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाए तो जीवन की परेशानियों और समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसके अलावा गणेश जी की पूजा के दौरान कई प्रकार के मंत्रों का जाप किया जाता है, जिससे भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.... 

Trending Videos
ganesh mantra lyrics in hindi Chant these mantras on Wednesday to get grace of Lord Ganesha
बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

विघ्नहर्ता भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए उपरोक्त मंत्र का जाप करें। ये मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। मान्यता है कि ये मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप करने से आपका कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh mantra lyrics in hindi Chant these mantras on Wednesday to get grace of Lord Ganesha
बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ॐ गं गणपतये नमः 
यदि आपके जीवन में परेशानियों ने घर कर लिया है और आप उन सब समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें। मान्यता के अनुसार गणेश जी का ये मंत्र इतना चमत्कारी है कि इसके जाप से से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं। 

ganesh mantra lyrics in hindi Chant these mantras on Wednesday to get grace of Lord Ganesha
बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। 
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।। 
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। 
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष हैं तो प्रत्येक बुधवार को 11 बार इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र में भगवान गणेश के 12 नामों का जाप किया जाता है। मान्यता है यदि आप इस मंत्र का जाप किसी मंदिर में भगवान गणेश के सामने बैठकर करेंगे तो गणेश की कृपा से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
ganesh mantra lyrics in hindi Chant these mantras on Wednesday to get grace of Lord Ganesha
बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। 
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

यदि आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें। ये मंत्र आपके सभी बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करेंगे। वहीं यदि आपको मेहनत करने के बाद भी मंजिल नहीं मिल रही है तो इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed