फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra: रथ यात्रा के चौथे दिन क्यों तोड़ा जाता है रथ का पहिया? जानें क्या है हेरा पंचमी पूरी कथा

Mon, 20 Jul 2026 01:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा के दौरान मनाई जाने वाली हेरा पंचमी एक विशेष धार्मिक परंपरा है। इस दिन भगवान जगन्नाथ के रथ का पहिया प्रतीकात्मक रूप से तोड़ा जाता है। जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा, धार्मिक मान्यता और महत्व।

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Why Is Lord Jagannath's Chariot Wheel Broken on Hera Panchami?
jagannath rath yatra - फोटो : amar ujala

Hera Panchami 2026: पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा केवल रथ खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी कई धार्मिक परंपराएं और अनुष्ठान भी विशेष महत्व रखते हैं। इन्हीं में से एक है हेरा पंचमी, जिसे रथ यात्रा के चौथे दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए को प्रतीकात्मक रूप से क्षतिग्रस्त किया जाता है। यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा है, जो मां लक्ष्मी और भगवान जगन्नाथ की एक पौराणिक कथा से जुड़ी हुई है।

Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर धन पाने के खास उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी

Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानें सही तिथि, मुहूर्त और नियम

Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तिथि और निशीथ काल पूजा मुहूर्त

Jagannath Rath Yatra Why Is Lord Jagannath's Chariot Wheel Broken on Hera Panchami?
jagannath rath yatra - फोटो : jagannath rath yatra

20 जुलाई 2026 को निभाई जाएगी हेरा पंचमी की परंपरा
वर्ष 2026 में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू हुई। रथ यात्रा के चौथे दिन यानी 20 जुलाई 2026 को हेरा पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पहिए को प्रतीकात्मक रूप से थोड़ा-सा क्षतिग्रस्त किया जाता है। इसके बाद मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Jagannath Rath Yatra Why Is Lord Jagannath's Chariot Wheel Broken on Hera Panchami?
क्यों तोड़ा जाता है रथ का पहिया? - फोटो : PTI

क्यों तोड़ा जाता है रथ का पहिया?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं, तब वे मां लक्ष्मी से शीघ्र लौटने का वचन देते हैं। लेकिन गुंडिचा मंदिर पहुंचने के बाद वे कई दिनों तक वहीं विराजमान रहते हैं और समय पर वापस नहीं लौटते। भगवान के लौटने में विलंब होने पर मां लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती हैं। वे पालकी में बैठकर गुंडिचा मंदिर तक पहुंचती हैं, लेकिन वहां भी उनकी भगवान जगन्नाथ से भेंट नहीं हो पाती। क्रोधित होकर मां लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पहिए को प्रतीकात्मक रूप से क्षतिग्रस्त कर देती हैं, ताकि रथ आगे न बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra Why Is Lord Jagannath's Chariot Wheel Broken on Hera Panchami?
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

कैसे समाप्त होता है यह प्रसंग?
जब भगवान जगन्नाथ को मां लक्ष्मी की नाराजगी का पता चलता है, तो वे उन्हें मनाने का प्रयास करते हैं और जल्द श्रीमंदिर लौटने का आश्वासन देते हैं। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पंचमी के दिन हेरा पंचमी की यह परंपरा निभाई जाती है। पुरी के मंदिर के सेवायत और पुजारी इस अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराते हैं। हेरा पंचमी केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ और मां लक्ष्मी के स्नेह, मान-मनुहार और दांपत्य भाव का सुंदर प्रतीक भी मानी जाती है। यही कारण है कि रथ यात्रा के दौरान इस परंपरा का विशेष महत्व होता है और श्रद्धालु इसे बड़ी श्रद्धा के साथ देखते हैं।
Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed