फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan 2026 kab se hai sawan know date time sawan somwar vrat importance and significance

Sawan 2026: इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें सोमवार की तिथियां और धार्मिक महत्व

Mon, 20 Jul 2026 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ होता है। इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इसमें 4 सावन सोमवार होंगे। 

विज्ञापन
sawan 2026 kab se hai sawan know date time sawan somwar vrat importance and significance
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2026: श्रावण का महीना हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना होता है और इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है और हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है, जो पूर्णिमा तिथि तक चलता है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। सावन के महीनों शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती हैं जहां पर बड़े ही श्रद्धा भाव से शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, गन्ने का रस, भांग, भस्म और आक के फूल अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और सावन सोमवार की तिथियां कब-कब है। 

विज्ञापन


कब से सावन 2026 शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई को रात 08 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 30 जुलाई को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार श्रावण महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार के दिन से होगी। श्रावण महीने का समापन 28 अगस्त 2026 को पूर्णिमा तिथि पर होगा। इस वर्ष सावन महीने में कुल 31 दिन होंगे। 
विज्ञापन


सावन 2026 सोमवार तिथियां
इस वर्ष श्रावण माह में कुल 4 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन विशेष रूप से शिवलिंग की पूजा-आराधना और जलाभिषेक किया जाता है। 30 जुलाई, गुरुवार से सावन का महीना शुरू होगा और सावन का पहला सोमवार, 3 अगस्त, सावन का दूसरा सोमवार, 10 अगस्त, सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त और चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त को है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन महीने का धार्मिक महत्व 
श्रावणे मासि यो भक्त्या शिवलिंग प्रपूजयेत्।
सर्वपापविनिर्मुक्त: शिवलोकं स गच्छति ।।
सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण महीना माना जात है। पुराणों में इस महीने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। शिव पुराण में बताया गया है कि इस महीने में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग और जल चढ़ाने से कई गुने फल की प्राप्ति होती है। सावन में शिव आराधना करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा सावन में पूजा, ध्यान, जप, तप और दान करने से सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। 


Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां

Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed