{"_id":"5f97cfe48e052b5b94000ec7","slug":"karwa-chauth-2020-who-first-started-the-karva-chauth-fast-how-the-tradition-of-karva-chauth-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa chauth 2020: सबसे पहले किसने किया करवा चौथ का व्रत, कैसे शुरू हुई करवा चौथ की परंपरा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Karwa chauth 2020: सबसे पहले किसने किया करवा चौथ का व्रत, कैसे शुरू हुई करवा चौथ की परंपरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2020
- फोटो : amar ujala
Link Copied
करवा चौथ का व्रत सुहागिम स्त्रियों के लिए बहुत महत्व रखता है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है इस बार 4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ पर माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रदेव की पूजा का प्रावधान है। सुहागिन स्त्रियां करवाचौथ पर पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और शाम को चंद्रोदय के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देने के बात व्रत का पारण करती हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत को रखने के परंपरा सदियो से चली आ रही है। तो जानते हैं कि सबसे पहले ये व्रत किसने रखा जिससे शुरु हुई करवाचौथ पर व्रत रखने के परंपरा और इस दिन चंद्रमा की पूजा क्यों की जाती है।
Trending Videos
2 of 5
करवा चौथ 2020 जब माता पार्वती ने शिव जी के लिए किया व्रत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
पौराणिक कथा के अनुसार करवाचौथ का व्रत सबसे पहले यह व्रत स्वयं माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। इसीलिए सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं, इसलिए इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने का भी प्रावधान है। इसके संबंध में एक कथा और मिलती है जो इस प्रकार है...
करवाचौथ के व्रत के बारे में कहा जाता है कि एक बार देवों और दानवों में बहुत भीषण युद्ध हुआ तब ब्रह्मदेव ने सभी देवताओं की पत्नियों को करवाचौथ का व्रत करने के बारे में बताया। उसके बाद सभी देवियों ने कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को व्रत किया जिससे देवों को युद्ध में विजय प्राप्त हुई। कहते हैं कि तभी यह परंपरा शुरु हुई। इस व्रत की महिमा की कथा महाभारत के समय में भी मिलती है। जानते हैं...
4 of 5
Karwa Chauth 2020
- फोटो : Facebook
कथा के अनुसार जब अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या करने गए, उस समय पांडवों पर कई तरह के संकट आने लगे। तब द्रोपदी ने अपने पतियों के संकटो को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण से उपाय पूछा। तब भगवान ने उन्हें कार्तिक मास की चतुर्थी को व्रत करने को कहा। द्रोपदी ने पूरी श्रद्धा के साथ इस व्रत को किया, जिसके बाद पांडवों को कष्टो से मुक्ति प्राप्त हुई। जानते हैं कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा क्यों की जाती है...
विज्ञापन
5 of 5
karwa chauth 2020 क्यों की जाती है चंद्रमा की पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
चंद्रमा को आयु वृद्धि और शीतलता का कारक माना जाता है। इसलिए माना जाता है कि चंद्रमा की पूजा करने से आयु में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। करवा चौथ की पौराणिक कथा में भी चंद्रमा की पूजा का महत्व बताया जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।