Mahamrityunjay Mantra: जानिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से होने वाले प्रमुख फायदे
महामृत्युंजय मंत्र का जप करने के 5 फायदे
1. लम्बी उम्र की प्राप्ति के लिए- हर एक व्यक्ति की इच्छा होती है वह लंबी आयु तक इस पृथ्वी पर जीवित रहें। ऐसे में लंबी आयु की इच्छा के लिए नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र के जाप से व्यक्ति को अकाल मृत्यु से भय और छुटकारा मिलता है।
2.अच्छी सेहत की प्राप्ति के लिए-
निरोगी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से मनुष्य के पास गंभीर बीमीरियां नहीं आती। इस मंत्र के जप से समस्त रोगों का नाश होता है और व्यक्ति निरोगी बना रहता है।
3. धन और वैभव की प्राप्ति के लिए
महामृत्युंजय मंत्र के नियमित जाप से न सिर्फ व्यक्ति को लंबी आयु और निरोगी काया मिलती है बल्कि धन, वैभव, सुख-सुविधा और ऐशोआराम जैसे सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति भी होती है। भगवान भोलेनाथ के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के पास कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
जो शिवभक्त नियमित रूप से भगवान शिव की उपासना और महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसे समाज में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।