सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2026: मेष से लेकर मीन राशि वाले इस तरह करें शिवलिंग का अभिषेक, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

Mahashivratri Jalabhishek Vidhi: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार जलाभिषेक किया जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इससे दुख, दरिद्रता, क्लेश और ग्रह दोषों में कमी आती है तथा मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार जलाभिषेक की विधि...

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 shivling jalabhishek vidhi according to zodiac sign jalabhishek to remove grah dosh
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक - फोटो : Amar Ujala

Mahashivratri 2026 Jalabhishek: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मात्र एक लोटा जल भी पर्याप्त होता है, क्योंकि वे सहज ही भक्तों की भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि, शिवपुराण में उल्लेख मिलता है कि यदि महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार जलाभिषेक किया जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इससे दुख, दरिद्रता, क्लेश और ग्रह दोषों में कमी आती है तथा मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार जलाभिषेक की विधि...



Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद घर ले आएं ये चीजें, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं उनके प्रिय भोग, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

Trending Videos
Mahashivratri 2026 shivling jalabhishek vidhi according to zodiac sign jalabhishek to remove grah dosh
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक - फोटो : adobe stock

राशि अनुसार महाशिवरात्रि जलाभिषेक
मेष राशि-
जल में गुड़ मिलाकर या शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि- गाय के दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना गया है। “सांब सदाशिव” मंत्र का जप लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि- गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे कुंडली के ग्रह दोषों में कमी आने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है।

Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 shivling jalabhishek vidhi according to zodiac sign jalabhishek to remove grah dosh
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक - फोटो : adobe stock

कर्क राशि- जल में 108 अक्षत (साबुत चावल) डालकर “ॐ नमः शिवाय” बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें।
सिंह राशि- शहद से अभिषेक करें और भगवान शिव को लाल चंदन का तिलक लगाएं। रुद्राष्टक का पाठ करना शुभ रहेगा। 

कन्या राशि- भांग मिश्रित जल से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इसे रक्षा और कल्याणकारी माना गया है।
 

Mahashivratri 2026 shivling jalabhishek vidhi according to zodiac sign jalabhishek to remove grah dosh
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक - फोटो : adobe stock

तुला राशि- घी से अभिषेक करें। यह उपाय संतान सुख, धन लाभ और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि- गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

धनु राशि- जल अर्पित करने के बाद पीली सरसों चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 shivling jalabhishek vidhi according to zodiac sign jalabhishek to remove grah dosh
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें जलाभिषेक - फोटो : adobe stock

मकर राशि- जल में काले तिल डालकर अभिषेक करें और बिल्व पत्र अर्पित करें। इससे शनि संबंधी शुभ फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि- सरसों के तेल या पंचामृत से अभिषेक करना लाभकारी माना गया है। यह उपाय भय, रोग और शत्रु बाधा से राहत दिलाने वाला बताया गया है।

मीन राशि- घी और गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही 108 अक्षत “ॐ नमः शिवाय” कहते हुए अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed