Mahesh navami 2022: कब है महेश नवमी? भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस विधि करें पूजा
महेश नवमी 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 08 जून को बुधवार के दिन सुबह 08 बजकर 30 मिनट से हो रही है। ये तिथि अगले दिन 09 जून को गुरुवार के सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक मान्य है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार महेश नवमी 09 जून को मनाई जाएगी।
महेश जयंती 2022 पूजा मुहूर्त
इस वर्ष महेश जयंती रवि योग में है और 09 जून को पूरे दिन ये योग है। ऐसे में इस दिन आप महेश जयंती की पूजा आप प्रात: काल से कर सकते हैं।
महेश नवमी की पूजा विधि
महेश जयंती को सुबह स्नान आदि से निवृत होकर आप भगवान शिव की पूजा करें। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। उन्हें गंगाजल, पुष्प, बेल पत्र आदि चढ़ाया जाता है। साथ ही इस दिन शिव लिंग की विशेष की जाती है।
माहेश्वरी समाज से जुड़ी पौराणिक कथा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के थे। शिकार के दौरान वे ऋषियों के शाप से ग्रसित हुए। तब इस दिन भगवान शिव ने उन्हें शाप से मुक्त कर उनके पूर्वजों की रक्षा की और उन्हें हिंसा छोड़कर अहिंसा का मार्गदर्शन कराया था।

कमेंट
कमेंट X