फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 जुलाई के बाद से अगले 4 महीनों तक नहीं होगी शादी, जानिए कब होगा विवाह का अगला शुभ मुहूर्त

Wed, 07 Jul 2021 01:31 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Marriage would not take place for next 4 months from July 15 know when the next Shubh Muhurat for marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अब जबकि चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है, ऐसे में 15 जुलाई 2021 के बाद से अगले चार महीनों तक शादी नहीं होगी। हिंदू धर्म में चातुर्मास के दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं किया जाता। शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य को करने से पहले हमारे यहां शुभ मुहूर्त को सबसे पहले निकाला जाता है। ज्योतिषाचार्य शुभ मुहूर्त और ग्रह नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति को देखते हैं, उसके बाद ही शादी की दिन तारीक पड़ती है। शुभ अवसर पर विवाह करने से उसके अच्छे परिणाम फलित होते हैं। दांपत्य जीवन भी काफी खुशहाल होता है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप अपना जल्द से जल्द विवाह करने की सोच रहें हैं, तो अभी कर लीजिए नहीं तो 15 जुलाई के बाद से आपको 4 महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। चातुर्मास से पहले शादी विवाह के लिए अब केवल 2 ही मुहूर्त शेष रह गए हैं, जो कि 13 और 15 जुलाई को पड़ रहें हैं। 

Marriage would not take place for next 4 months from July 15 know when the next Shubh Muhurat for marriage
भगवान विष्णु - फोटो : अमर उजाला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर के भीतर 4 महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद उनकी निद्रा देवउठनी एकादशी के दिन ही खुलती है। इन चार महीनों के दौरान जगत को भगवान शिव चलाते हैं। चातुर्मास के बीच किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान भगवान गहन निद्रा में होते हैं, ऐसे में उनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता। 4 महीनों के बाद जब देवउठनी एकादशी को भगवान निद्रा से जागते हैं। उसके बाद ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

Marriage would not take place for next 4 months from July 15 know when the next Shubh Muhurat for marriage
marriage - फोटो : istock

आपको बता दें कि साल 2021 में केवल 51 शुभ मुहूर्त ही हैं। इसमें भी कोरोना के प्रभाव के चलते कई शादियां रुकी रही। 19 जनवरी को गुरु तारा अस्त हो गया था, जो कि 16 अप्रैल के दिन तक अस्त रहा। वहीं दूसरी तरफ शुक्र तारा 16 फरवरी के दिन अस्त हुआ था, जिसका उदय 18 अप्रैल के दिन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage would not take place for next 4 months from July 15 know when the next Shubh Muhurat for marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शुक्र तारे के उदित होने के बाद से ही शादियां दोबारा शुरू हुईं। शादियों के शुभ मुहुर्त की शुरुआत 22 अप्रैल से हुई थी, जो कि 15 जुलाई तक शेष है। अब अगले शुभ मुहूर्तों की शुरुआत देवउठनी एकादशी के बाद से ही होगी।  

विज्ञापन
Marriage would not take place for next 4 months from July 15 know when the next Shubh Muhurat for marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे में नवंबर और दिसंबर के बीच कुल 13 मुहूर्त ही शेष होंगे। नवंबर के महीने में कुल 7 मुहूर्त पड़ रहें हैं। 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर को विवाह के लिए काफी शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं 1,2,6,7,11,13 दिसंबर के दिन विवाह का शुभ मुहूर्त निकल रहा है। इसके बाद शादियां आने वाले साल 2022 के शुभ मुहूर्त में होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed