फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Durga Ashtami December 2021: आज है मार्गशीर्ष मास की दुर्गाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा सामाग्री और व्रत पूजन विधि

Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Masik Durga Ashtami December 2021 on December 11 know the importance shubh muhurat and vrat puja vidhi pujan samagri of durga ashtami
मासिक दुर्गाष्टमी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Masik Durga Ashtami December 2021: हिन्दू धर्म में हर माह कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं, जिसका लोग पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से निर्वाह करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास में शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना करने का विधान है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर देवी सभी लोगों को सफलता, समृद्धि, शांति का आशीर्वाद देती हैं। इस बार मार्गशीर्ष मास की दुर्गाष्टमी आज  यानि 11 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। यह साल 2021 की अंतिम मासिक दुर्गाष्टमी है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करती हैं। तो चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व तिथि और सामग्री व पूजन विधि के बारे में। 

Masik Durga Ashtami December 2021 on December 11 know the importance shubh muhurat and vrat puja vidhi pujan samagri of durga ashtami
मासिक दुर्गाष्टमी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुर्गाष्टमी का महत्व-
नवरात्रि में पड़ने वाली अष्टमी के अलावा हर मास में पड़ने वाली अष्टमी तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जाती है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि प्रत्येक दुर्गाष्टमी के दिन शक्ति की उपासना करने से आपके जीवन की समस्याएं स्वतः ही समाप्त होने लगती हैं व हर बाधा से मुक्ति मिलती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती हैं।

Masik Durga Ashtami December 2021 on December 11 know the importance shubh muhurat and vrat puja vidhi pujan samagri of durga ashtami
मासिक दुर्गाष्टमी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त-
मार्गशीर्ष मास अष्टमी तिथि आरंभ- 10 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार शाम 07 बजकर 09 मिनट से
मार्गशीर्ष मास अष्टमी तिथि समाप्त- 11 दिसंबर 2021 दिन शनिवार शाम 07 बजकर 12 मिनट पर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Durga Ashtami December 2021 on December 11 know the importance shubh muhurat and vrat puja vidhi pujan samagri of durga ashtami
मासिक दुर्गाष्टमी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मां दुर्गा के पूजन के लिए आवश्यक पूजा सामग्री-
रोली या कुमकुम, दीपक, रुई (बाती के लिए), घी, लौंग, कपूर,इलायची, सूखी धूप, मौली(कलावा),नारियल, अक्षत, पान, पूजा की सुपारी, फूल,फल, मिष्ठान, लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान,आदि।

दुर्गाष्टमी पूजन विधि-
  • प्रातः जल्दी उठकर घर और पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और स्वयं भी स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब पूजा स्थान पर पूजा करनी हो तो वहां पर गंगाजल का छिड़काव करें, या फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल आसन बिछाकर उसपर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
  • अब मां दुर्गा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित करें।
  • कुमकुम, अक्षत से तिलक करें और मौली, लाल पुष्प लौंग कपूर आदि से विधि पूर्वक पूजन करें।
  • पान के ऊपर सुपारी और इलायची रखकर चौकी पर मां दुर्गा के समक्ष रखें।
  • अब मां दुर्गा को फल व मिष्ठान अर्पित करें।
  • पूजन के दौरान मां दुर्गा का स्मरण करते  रहें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • पूजन पूर्ण होने के बाद मां दुर्गा की आरती करें और पूजन में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed