Name Astrology: बड़े दिलवाले होते हैं इन नामाक्षर वाले लड़के, अपनी पत्नी को बनाकर रखते हैं रानी
A नामाक्षर वाले लड़के
ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कों के नाम की शुरुआत A से शुरू होती है वो बड़े दिलवाले होते हैं। अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें सम्मान देते हैं और उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। इनका स्वभाव रोमांटिक होता है। साथ ही इनकी लव लाइफ शानदार रहती है। यही वजह है कि ये बेस्ट पति साबित होते हैं।
D नामाक्षर वाले लड़के
जिन लड़कों के नाम की शुरुआत P से होती है वो दिल के साफ होते हैं। ये अपनी पत्नी की हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते हैं। ये अपनी पत्नी की सभी ख्वाहिश को पूरी करते हैं। जीवन के जरूरी फैसले ये अपनी पत्नी से सलाह-मशवरा करने के बाद लेते हैं। साथ ही ये अपना अधिक से अधिक समय अपनी पत्नी के साथ बिताने की सोचते हैं।
P नामाक्षर वाले लड़के
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, P नामाक्षर वाले लड़के अपनी पत्नी पर जान छिड़कते हैं। ये लोग अपनी साथी को कभी दुखी नहीं देख सकते। P नामाक्षर वाले लड़कों की पूरी कोशिश रहती है कि इनकी जीवनसाथी हमेशा इनसे खुश रहे। किसी भी मामले में चाहे इनकी गलती हो या न हो ये रिश्ते की मजबूती के लिए अपने आप ही झुक जाते हैं।
N नामाक्षर वाले लड़के
जिन लड़कों के नाम की शुरुआत N से होती है वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें सारी खुशियां देते हैं। हर मामले में ये लोग अपनी पत्नी का सपोर्ट करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है।