सब्सक्राइब करें

नवरात्रि के नौ दिनों में दिख जाएं ये चीजें तो समझिए बदलने वाला है भाग्य

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
navratri 2019 maa durga suspicious signs found during 9 days of navratri
maa durga

29 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं। प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि में आप माता की विधिवत् पूजा-अर्चना करते हैं तो माता रानी आपको कुछ ऐसे संकेत देती हैं जिससे यह जाना जा सकता है कि माता की कृपा आप के ऊपर हुई है या नहीं। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में माता भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर क्या संकेत देती हैं।       

 

Trending Videos
navratri 2019 maa durga suspicious signs found during 9 days of navratri
उल्लू - फोटो : Social media

नवरात्रि में अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझिए माता आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपके घर पर धन-संपदा आने वाली है। नवरात्रि में अगर आपको रास्ते में कहीं जाते हुए सोलह श्रृंगार में कोई महिला दिखाई दे जाए तो समझिए आपकी परेशानियों के दिन अब लद चुके है और आने वाले दिनों में आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2019 maa durga suspicious signs found during 9 days of navratri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

नवरात्रि के अवसर पर अगर सुबह नारियल या फिर कमल का फूल दिखाई दे जाए तो समझिए आपके ऊपर माता दुर्गा की विशेष कृपा होने वाली है। नवरात्रि के दिनों में आपको मंदिर से निकलते ही गाय के दर्शन हो जाए तो समझिए जल्दी ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होनी वाली है।


 
navratri 2019 maa durga suspicious signs found during 9 days of navratri
शिव पूजा में शंख - फोटो : sankh

नवरात्रि में सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो इससे आपको जल्दी ही धन-लाभ होगा और घर में संपन्नता आएगी। नवरात्रि के पावन मौके पर सपने में शंख देखने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। दरअसल, जिस तरह शंख की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठता है, वैसे ही देवी मां की कृपा से आपका नाम पूरे विश्व में गूंज सकता है। 
 

इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

विज्ञापन
navratri 2019 maa durga suspicious signs found during 9 days of navratri
maa lakshmi

आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात् दुर्गा जी का रूप माना जाता है। सपने मिलने वाले इस संकेत से पता चलता है की देवी मां की आप पर विशेष कृपा है। नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में आपको मां लक्ष्मी जी दर्शन दें तो ये समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed