हमारे पौराणिक ग्रंथों में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस दौरान शिव भक्त कावड़ यात्रा पर जाते हैं। कावड़ यात्रा से लौटते वक्त शिव भक्त गंगाजल अपने साथ लेकर आते हैं और मंदिरों में शिव जी का उस गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। इस बार सावन के महीने की शुरुआत 25 जुलाई 2021 से हो रही है। मान्यता कहती है कि अगर इस महीने भगवान शिव की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाए तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महादेव इससे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के ऊपर कृपा दृष्टि बनाकर रखते हैं। इसके अलावा सावन के महीने में कुछ विशेष नियम हमारे पौराणिक शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनका पालन इस महीने में जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में साग और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर पर कई नकारात्मक असर पड़ते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सावन के महीने में दूध और साग का सेवन करने को क्यों मना किया गया है?
Sawan 2021: जानिए सावन में क्यों नहीं किया जाता दूध और साग का सेवन?
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन