Horoscope 2022: 30 साल बाद कुंभ राशि में आएंगे शनिदेव, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होने से कर्क राशि के जातकों पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा। आर्थिक परेशानियां बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस में छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करने को मिल सकता है। निवेश संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूर है। बिना सोचे-समझें कहीं भी निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। कोई नया कार्य जल्दी में शुरू न करें हानि उठानी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
कोई बड़ा फैसला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारियां आपको ज्यादा सताएंगी। जिसका आपको ख्याल रखना होगा। पैसों की परेशानियां बढ़ सकती है इसलिए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूर होगी। परिवार में विवाद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
साल 2022 में शनि आपको कष्ट देंगे। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आपको काफी समय लगेगा। कठिन परिश्रम करने के बावजूद आपको उसका उतना फल प्राप्त नहीं होगा जितना होना चाहिए। नौकरी में मन नहीं लगेगा जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चो में बेहताशा वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ सकता है।
शनि का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। धन हानि की संभावना ज्यादा है और पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार और नौकरी करने वाले जातको के लिए साल के शुरुआती कुछ महीने बहुत ही परेशानियों से बीतेगा।