सब्सक्राइब करें

Shiva Tandav Stotram: अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ, जानें इसके फायदे और विधि

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 08 Jul 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
shiva tandav stotram path vidhi and benefits in hindi
अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ - फोटो : istock

Shiva Tandav Stotram: हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। यही वजह है कि वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण भी महादेव का बड़ा भक्त था। रावण ने ही तांडव स्तोत्र की रचना की है। इस स्तोत्र में रावण ने 17 श्लोक से भगवान शिव की स्तुति गाई है। शिव पुराण के अनुसार, एक बार अहंकारवश रावण ने कैलाश को उठाने का प्रयत्न किया। इसके बाद शिव जी ने अपने अंगूठे से पर्वत को दबाकर स्थिर कर दिया, जिससे रावण का हाथ पर्वत के नीचे दब गया। तब पीड़ा में रावण ने भगवान शिव की स्तुति की। रावण द्वारा गाई गई, यही स्तुति शिव तांडव स्तोत्र के नाम से जानी जाती है। मान्यता है कि शिव तांडव स्तोत्र का पाठ अन्य किसी भी पाठ की तुलना में भगवान शिव को अधिक प्रिय है। तो चलिए जानते हैं शिव तांडव स्तोत्र के फायदे और पाठ करने की विधि...

Trending Videos
shiva tandav stotram path vidhi and benefits in hindi
अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ - फोटो : iStock
शिव तांडव स्तोत्र के फायदे

मान्यता है कि नियमित रूप से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से कभी भी धन-सम्पति की कमी नहीं होती है। इस पाठ को करने से व्यक्ति का चेहरा तेजमय होता है, आत्मबल मजबूत होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shiva tandav stotram path vidhi and benefits in hindi
अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ - फोटो : iStock

धार्मिक मान्यता है कि शिवतांडव स्तोत्र का पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। महादेव नृत्य, चित्रकला, लेखन, योग, ध्यान, समाधी आदि सिद्धियों को प्रदान करने वाले हैं। ऐसे में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से इन सभी विषयों में सफलता प्राप्त होती है।

shiva tandav stotram path vidhi and benefits in hindi
अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ - फोटो : iStock

इसके अलावा जिन लोगों की कुण्डली में सर्प योग, कालसर्प योग या पितृ दोष लगा हुआ हो, उन्हें भी शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से शनि दोष को कुप्रभावों से भी छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन
shiva tandav stotram path vidhi and benefits in hindi
अद्भुत चमत्कारी है शिव तांडव स्तोत्र का पाठ - फोटो : iStock
शिव तांडव स्तोत्र की विधि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव तांडव स्तोत्र का पाठ प्रातः काल या प्रदोष काल में ही करना चाहिए। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने के लिए सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed