फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 काम, धन लाभ से लेकर प्रेम विवाह तक की कामना होगी पूरी

Fri, 28 Nov 2025 08:40 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 28 Nov 2025 08:40 AM IST
सार

Goddess Lakshmi Blessings Tips: हिंदू धर्म में शुक्रवार को सौभाग्य-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। हालांकि, शुक्रवार की उपासना का विशेष महत्व ज्योतिष शास्त्र में माना गया है। 

विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay For Money happy life and Goddess Lakshmi Blessings
शुक्रवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Goddess Lakshmi Blessings Tips: हिंदू धर्म में शुक्रवार को सौभाग्य-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। हालांकि, शुक्रवार की उपासना का विशेष महत्व ज्योतिष शास्त्र में माना गया है। इसके प्रभाव से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। चूंकि शुक्र सुख-सौंदर्य, प्रेम, कला और विलासिता के कारक है, इसलिए इस दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं। मान्यता है कि इस दिन सही विधि, शुद्ध मन और आस्था से व्रत व पूजन करने से साधक के जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं और उसकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।

Shukrawar Ke Upay For Money happy life and Goddess Lakshmi Blessings
Shukrawar Ke Upay - फोटो : adobe stock

शुक्रवार के दिन करें काम
 

  • शुक्रवार के दिन गुलाबी रंग के वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद शाम में मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें 21 कौड़ी अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही प्रेम विवाह की कामना भी पूरी होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें। इस दौरान आप दूध, दही व चावल का दान करें। हालांकि, चीनी दान करने से रिश्तों में मिठास आती हैं।
Shukrawar Ke Upay For Money happy life and Goddess Lakshmi Blessings
Shukrawar Ke Upay - फोटो : adobe stock
  • शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाएं। यह उपाय भाग्योदय करता है। साथ ही व्यक्ति के कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। यही नहीं  घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay For Money happy life and Goddess Lakshmi Blessings
Shukrawar Ke Upay - फोटो : Amar Ujala
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन गाय को घी और गुड़ लगी हुई रोटी खिलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
विज्ञापन
Shukrawar Ke Upay For Money happy life and Goddess Lakshmi Blessings
Shukrawar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला
  • शुक्रवार के दिन व्रत रखें। इस दौरान पूजा में देवी लक्ष्मी की चालीसा का पाठ करें। यह कल्याणकारी होता है और इसके प्रभाव से धन प्राप्ति, मानसिक शांति और इच्छाएं पूरी होती हैं।


श्री लक्ष्मी चालीसा

॥ दोहा ॥
मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥

श्री लक्ष्मी चालीसा
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥
जय जय जगत जननि जगदंबा सबकी तुम ही हो अवलंबा॥1॥

तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥
जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥2॥

विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी॥
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥3॥

कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी। जगजननी विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्घि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥4॥

क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥5॥

जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥6॥

तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनाया तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥7॥

तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी। कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन इच्छित वांछित फल पाई॥8॥

तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मनलाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करै मन लाई॥9॥

ताको कोई कष्ट नोई। मन इच्छित पावै फल सोई॥
त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणी॥10॥

जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै। ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥
ताकौ कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥11॥

पुत्रहीन अरु संपति हीना। अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥12॥

पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥13॥

बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माही। उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥14॥

बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करै व्रत नेमा। होय सिद्घ उपजै उर प्रेमा॥15॥

जय जय जय लक्ष्मी भवानी। सब में व्यापित हो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥16॥

मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥
भूल चूक करि क्षमा हमारी। दर्शन दजै दशा निहारी॥17॥

बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी। तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्घि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥18॥

रुप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्घि मोहि नहिं अधिकाई॥19॥

॥ दोहा॥
त्राहि त्राहि दुख हारिणी, हरो वेगि सब त्रास। जयति जयति जय लक्ष्मी, करो शत्रु को नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित, विनय करत कर जोर। मातु लक्ष्मी दास पर, करहु दया की कोर॥

December 2025 Kharmas: जल्दी से निपटा लें सभी शुभ काम, दिसंबर में इस दिन से लगने जा रहा है खरमास

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed