Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। शास्त्रों में धन-संपदा और हर तरह के वैभव को देने वाली माता लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करने पर वह जल्दी प्रसन्न होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विशेष रूप से पूजा करने और कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। माता लक्ष्मी को कई चीजें विशेष रूप से प्रिय होती हैं जिनको अर्पित करने पर वह जल्द प्रसन्न होती है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को किन-किन उपायों से प्रसन्न किया जा सकता है।
2 of 7
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
- फोटो : freepik.com
1- शुक्रवार का व्रत रखने पर
शास्त्रों में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को विशेष रूप से समर्पित रहता है। ऐसे में जो भी हर शुक्रवार के दिन व्रत रखते हुए विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है, मां लक्ष्मी उनके घरों में वास करती हैं और तिजोरी को धन-दौलत से भर देती हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
3 of 7
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
- फोटो : freepik.com
2- श्री सूक्त का पाठ करें
जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करता है और नियमित रूप से श्रीसूक्त का पाठ करता है। उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति काफी मजबूत रहती है। हर शुक्रवार को श्रीसूक्त का पाठ करने से घर पर माता लक्ष्मी का वास होता है जिससे धन की कमी नहीं रहती है।
4 of 7
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
- फोटो : freepik.com
3- सफेद चीजों का दान
शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने के से माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार के दिन चावल, दूध, चीनी और सफेद वस्त्रों का दान करें। सफेद चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
5 of 7
तुलसी पूजन का महत्व
- फोटो : freepik
4- शुक्रवार दिन तुलसी पूजन का महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। तुलसी मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। ऐसे में जो लोग शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा सुबह और शाम के समय करते हैं नियमित रूप से दीपक जलाकर उनकी परिक्रमा करते हैं देवी लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। तुलसी पूजन से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
कमेंट
कमेंट X