फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाली से हरतालिका तक 3 तीज, जानें अगस्त-सितंबर में कब-कब रखा जाएगा व्रत

Mon, 10 Aug 2026 10:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

Teej 2026: अगस्त में हरियाली और कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा, जबकि सितंबर में हरतालिका तीज आएगी। जानें तीनों तीज की सही तारीख, व्रत और धार्मिक महत्व।

विज्ञापन
Teej 2026 Dates Hariyali Kajari and Hartalika Teej Dates Rituals and Significance
हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज - फोटो : Adobe & Instagram

सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान आने वाले व्रत और त्योहारों में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से हरियाली तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, अविवाहित युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति की इच्छा से यह व्रत रखती हैं। तीज के दिन महिलाएं मेहंदी लगाती हैं, हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, झूला झूलती हैं और लोकगीतों के साथ पर्व का आनंद लेती हैं। हर साल की तरह 2026 में भी तीज के पर्व को लेकर लोगों में उत्सुकता है। खास बात यह है कि अगस्त में हरियाली तीज और कजरी तीज, दो प्रमुख तीज पर्व पड़ेंगे। इसके बाद सितंबर में हरतालिका तीज मनाई जाएगी। आइए जानते हैं तीनों तीज की सही तारीख और महत्व।

Teej 2026 Dates Hariyali Kajari and Hartalika Teej Dates Rituals and Significance
अगस्त 2026 में तीज पर्वों की शुरुआत हरियाली तीज से होगी। - फोटो : Instagram

अगस्त में सबसे पहले कौन-सी तीज आएगी?
अगस्त 2026 में तीज पर्वों की शुरुआत हरियाली तीज से होगी। इसके करीब दो सप्ताह बाद कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। दोनों ही तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन व्रतों को करने से वैवाहिक सुख, अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Teej 2026 Dates Hariyali Kajari and Hartalika Teej Dates Rituals and Significance
हरियाली तीज 2026 - फोटो : AI

हरियाली तीज 2026 कब है?
हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। 2026 में तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6:46 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त की सुबह 5:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को रखा जाएगा। हरियाली तीज को श्रावण तीज, छोटी तीज और सिंधारा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teej 2026 Dates Hariyali Kajari and Hartalika Teej Dates Rituals and Significance
कजरी तीज - फोटो : amarujala

कजरी तीज 2026 कब मनाई जाएगी?
हरियाली तीज के लगभग 15 दिन बाद कजरी तीज आती है। इसे बड़ी तीज और कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। साल 2026 में तृतीया तिथि 30 अगस्त की सुबह 9:36 बजे शुरू होगी और 31 अगस्त की शाम 8:50 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भी महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखा जाता है।

विज्ञापन
Teej 2026 Dates Hariyali Kajari and Hartalika Teej Dates Rituals and Significance
हरतालिका तीज कब है? - फोटो : AI

हरतालिका तीज 2026 कब है?
हरियाली और कजरी तीज के बाद सितंबर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। 2026 में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर की शाम 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि बनी रहती है। अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे वर की कामना से यह व्रत करती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed