फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Second Somwar 2026: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, 10 अगस्त को बन रहे हैं ग्रहों के शुभ संयोग

Thu, 06 Aug 2026 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

Sawan Second Somwar 2026: सावन माह के दूसरे सोमवार पर ग्रहों के शुभ संयोगों का प्रभाव यह संकेत देता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वे राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन
Sawan 2026 Ke Dusre Somvar Par 3 Shubh Yog 5 Rashiyon Par Rahegi Shiv Kripa
सावन के दूसरे सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : AI

Sawan Dusra Somwar 2026: सावन माह का दूसरा सोमवार 10 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कई शुभ योग बनेंगे, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, जबकि मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की स्थिति महालक्ष्मी योग का निर्माण करेगी। इसके अलावा कन्या में स्थित शुक्र और मीन में स्थित शनि के बीच समसप्तक योग भी रहेगा। इन सभी शुभ संयोगों का प्रभाव यह संकेत देता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वे राशियां कौन-सी हैं।



Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार को रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Sawan 2026 Ke Dusre Somvar Par 3 Shubh Yog 5 Rashiyon Par Rahegi Shiv Kripa
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी चंद्रमा का संबंध भगवान शिव से माना जाता है।
  • दूसरे सोमवार को चंद्रमा और मंगल की युति से बनने वाला महालक्ष्मी योग आपके लिए आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है।
  • श्रद्धा से की गई पूजा से शिवजी की कृपा भी आपको प्राप्त हो सकती है।
Sawan 2026 Ke Dusre Somvar Par 3 Shubh Yog 5 Rashiyon Par Rahegi Shiv Kripa
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातक इस समय शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं।
  • ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की उपासना करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
  • इस दिन बनने वाले शुभ योग आपके प्रयासों का फल जल्दी दिला सकते हैं।
  • जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने और पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ने के योग हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026 Ke Dusre Somvar Par 3 Shubh Yog 5 Rashiyon Par Rahegi Shiv Kripa
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि

  • धनु राशि के लोगों पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है।
  • ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार को शिव पूजा करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
  • शिव कृपा से रुके हुए कार्य भी पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Sawan 2026 Ke Dusre Somvar Par 3 Shubh Yog 5 Rashiyon Par Rahegi Shiv Kripa
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि

  • इस दिन आपकी राशि के स्वामी शनि और शुक्र के बीच समसप्तक योग बन रहा है, जो पारिवारिक जीवन में सुख और संतुलन ला सकता है।
  • साढ़ेसाती के कारण जो परेशानियां चल रही हैं, उनमें भी राहत मिलने के संकेत हैं।
  • भगवान शिव की पूजा से आर्थिक स्थिति में भी सुधार संभव है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed