फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sawan 2026 to get lord shiva blessings wear rudraksha for wealth career growth

करियर-कारोबार में तरक्की और सुख के लिए सावन में धारण करें रुद्राक्ष, रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

Wed, 05 Aug 2026 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा और रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

विज्ञापन
sawan 2026 to get lord shiva blessings  wear rudraksha for wealth career growth
रुद्राक्ष धारण करने के नियम - फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। सावन में शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राक्ष धारण करना अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन में पूजा और विधि-विधान से रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रुद्राक्ष धारण करने से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ धन, सुख-सुविधा, करियर और कारोबार में उन्नति के अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं रुद्राक्ष धारण करने से क्या-क्या लाभ होते हैं। 

विज्ञापन


पंचमुखी रुद्राक्ष
हिंदू धर्म में पंचमुखी रुद्राक्ष का सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसे धारण करने से व्यक्ति को मानसिक सुख और शांति की प्राप्ति होती है। इससे आत्मबल और निर्णय क्षमता में मजबूती आती है। वहीं करियर-कारोबार में स्थिरता बढ़ती है। शिवभक्ति और कृपा के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष बहुत ही श्रेष्ठ माना गया है। 
विज्ञापन


सातमुखी रुद्राक्ष
जिन लोगों के जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए सातमुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष में सातमुखी रुद्राक्ष का संबंध माता लक्ष्मी और शनिदेव से जुड़ा हुआ है। इसे धारण करने और शिव आराधना करने से आर्थिक स्थिति में मजबूती और  व्यापार में अच्छा मुनाफा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारहमुखी रुद्राक्ष
शास्त्रों के अनुसार ग्यारहमुखी रुद्राक्ष का संबंध भगवान शिव और भगवान हनुमान से होता है। इसे धारण करने से साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर-कारोबार में नई तरह की जिम्मेदारियां और व्यापार में लाभ के योग बनते हैं। 

तेरहमुखी रुद्राक्ष
तेरहमुखी रुद्राक्ष को धारण करने आकर्षण, सुख, वैभव और सफलता हासिल होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग उच्च पदों पर रहकर कार्य करते हैं उनके लिए यह शुभ फलदायी हो सकता है। इससे नए-नए अवसर प्राप्त होते हैं और समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। 

रुद्राक्ष धारण करने के नियम 
सावन में रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। सावन में रुद्राक्ष धारण करने के लिए सोमवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ होता है। रुद्राक्ष को धारण करने से पहले इसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें। फिर भगवान शिव का पूजन करते हुए 108 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। रुद्राक्ष को धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें। 


Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के दूसरे सोमवार को रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सामग्री से लेकर क्षमा प्रार्थना तक पूरी विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed