फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Flower Plant: घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर, आएगी सुख-समृद्धि

Fri, 03 Jun 2022 05:52 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 03 Jun 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Lucky Flower Plant for home These 5 Magical Flowers Reduce Stress in Your Life
घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर - फोटो : iStock

Lucky Flower Plant: घर हो या ऑफिस हरे-भरे पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है। हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। यदि घर में पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। कुछ पेड़ पौधे तो सिर्फ सजावट के लिए लगाएं जाते हैं वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो घर में तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में फूल वाले पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। फूलों वाले पौधे तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही इन्हें देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों वाले पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं जीवन में खुशहाली लाने वाले 5 फूलों के बारे में.... 

Lucky Flower Plant for home These 5 Magical Flowers Reduce Stress in Your Life
घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर - फोटो : Pixabay

चम्पा
चम्पा के फूल को धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है। इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। इसके फूलों में खुशबू होने की वजह से चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगाया जाता है। 

Lucky Flower Plant for home These 5 Magical Flowers Reduce Stress in Your Life
घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर - फोटो : iStock

मोगरा
वास्तु के अनुसार, मोगरे का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं। इसकी भीनी-भीनी खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Flower Plant for home These 5 Magical Flowers Reduce Stress in Your Life
घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर - फोटो : अमर उजाला

गुलाब
ज्यादातर लोग अपने घर में गुलाब का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है। गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है बल्कि तनाव भी दूर हो जाता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है। इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
Lucky Flower Plant for home These 5 Magical Flowers Reduce Stress in Your Life
घर में जरूर लगाएं ये 5 फूलों वाले पौधे, तनाव होगा दूर - फोटो : pinterst

चमेली
वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में चमेली का पौधा होना शुभ फल देता है। इसके घर में होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed