अप्रैल माह में हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक कई पर्व मनाए जाएंगे। हर महीने की तरह इस महीने भी 2 एकादशी पड़ेंगी। यहां हम इस माह की पहली एकादशी के बारे में बात कर रहे हैं । इस माह की पहली एकादशी को हम वरूथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों में पड़ने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। आइए जानते हैं कि इस माह कि पहली एकादशी की सही तिथि क्या है और कौन सी चीज़ों का दान देना शुभ माना जाता है।
Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख मास की पहली एकादशी कब? इन चीजों का जरूर करें दान
Varuthini Ekadashi 2026: अप्रैल में हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक कई पर्व आते हैं। इस माह की पहली एकादशी वरूथिनी एकादशी कहलाती है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस व्रत से पापों से मुक्ति मिलती है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए होती है। इस दिन अन्न, वस्त्र, जल आदि का दान करना शुभ माना जाता है।
वरुथिनी एकादशी: तिथि और शुभ मुहूर्त
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 13 अप्रैल, देर रात्रि 1:16 बजे
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 14 अप्रैल, देर रात्रि 1: 08 बजे
इसलिए वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल को रखा जाएगा।
शुभ योग में वरूथिनी एकादशी
इस वर्ष वरुथिनी एकादशी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शुभ योग प्रातःकाल से लेकर शाम 5:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही, वरुथिनी एकादशी पर धनिष्ठा नक्षत्र प्रातःकाल से शाम 4:03 बजे तक रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा।
वरूथिनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त: प्रातः 5:58 बजे से 7:34 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: प्रातः 9:10 बजे से 10:46 बजे तक
इसमें पहला मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम और दूसरा शुभ-उत्तम माना गया है।
स्नान का मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:28 बजे से 5:13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
प्रातः 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक होगा।
व्रत पारण का समय
यदि आप 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखते हैं तो इसका पारण 14 अप्रैल को किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6:54 बजे से 8:31 बजे तक रहेगा। पारण के दिन हरि वासर का समापन सुबह 6:54 बजे होगा, जिसके बाद ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।