Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जिसे भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल अगहन (मार्गशीर्ष) माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है और इसे विशेष रूप से वैवाहिक जीवन में सौभाग्य और शुभता लाने वाला माना जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार में सुख-शांति का लाभ मिलता है।
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब मनाई जाएगी? यहां करें तिथि को लेकर सब भ्रम ख़त्म, जानें कब करें पूजा
Vivah Panchami Kab Hai: 25 नवंबर को भगवान श्रीराम और माता सीता के पवित्र विवाह का पर्व विवाह पंचम मनाया जाएगा। जानें शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि।
विवाह पंचमी का धार्मिक महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का पवित्र विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि जो श्रद्धालु इस दिन विधिपूर्वक श्रीराम और सीता माता की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सभी कार्य सफल होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
तिथि और शुभ मुहूर्त
विवाह पंचमी 2025 25 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार:
पंचमी तिथि आरंभ: 24 नवंबर, रात्रि 09:22 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 25 नवंबर, रात्रि 10:56 बजे
विवाह पंचमी 2025 के शुभ योग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन तीन विशेष योग बन रहे हैं:
- ध्रुव योग: स्थिरता और सफलता का प्रतीक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला योग
- शिववास योग: शुभता और सौभाग्य को बढ़ाने वाला योग
पंचांग विवरण
- सूर्योदय: सुबह 06:52 बजे
- सूर्यास्त: शाम 05:24 बजे
- चन्द्रोदय: सुबह 11:02 बजे
- चंद्रास्त: रात्रि 09:33 बजे
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:04 से 06:58 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 से 02:36 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:22 से 05:49 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात्रि 11:42 से 12:35 बजे तक

कमेंट
कमेंट X