सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ayodhya Ram Mandir Flag Hosting: राम मंदिर के शिखर पर होगा केसरिया ध्वज का ध्वजारोहण, विशेष प्रतीक होंगे अंकित

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 12:58 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा। 191 फीट ऊँचे ध्वज पर सूर्य और ॐ का प्रतीक अंकित होगा, जो धर्म, साहस और रामराज्य का संदेश देता है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Saffron Flag to Fly Over Ram Temple, Featuring Sun and Special Icons
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : amar ujala

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण का अर्थ है कि मंदिर का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है और मंदिर अपनी दिव्यता के साथ भक्तों के लिए तैयार है।


Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के शुभ दिन पर करें ये एक काम, बरसेगी माता सीता और राम जी की कृपा
चंपत राय के अनुसार, मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर की ऊंचाई 160 फीट है, और इसके ऊपर लगाए गए ध्वज-दंड को मिलाकर ध्वज लगभग 191 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा। ध्वज-दंड पहले ही स्थापित किया जा चुका है और अब ध्वज को परंपरागत रूप से हाथों से चढ़ाया जाएगा।
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब मनाई जाएगी? यहां करें तिथि को लेकर सब भ्रम ख़त्म, जानें कब करें पूजा

Trending Videos
Ayodhya Ram Mandir Saffron Flag to Fly Over Ram Temple, Featuring Sun and Special Icons
ध्वज का रंग और प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

ध्वज का रंग और प्रतीक
अयोध्या में फहराए जाने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वज का रंग केसरिया होगा। यह रंग केवल आकर्षक नहीं है, बल्कि धर्म, त्याग और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। ध्वज पर सूर्य का चिन्ह अंकित रहेगा, जो ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का प्रतीक है। इसके केंद्र में ‘ॐ’ लिखा होगा, जो ब्रह्मांड का प्रथम और परम उच्चारण है। यह चिन्ह आध्यात्मिक शक्ति और दिव्यता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Saffron Flag to Fly Over Ram Temple, Featuring Sun and Special Icons
कोविदार वृक्ष का महत्व - फोटो : freepik

कोविदार वृक्ष का महत्व
ध्वज पर कोविदार वृक्ष का चित्र भी अंकित किया गया है। वाल्मीकि रामायण में इसका उल्लेख मिलता है और इसे अयोध्या के राजवंश का प्रतीक माना जाता है। यह चिन्ह अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है और यह बताता है कि मंदिर सिर्फ धार्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

Ayodhya Ram Mandir Saffron Flag to Fly Over Ram Temple, Featuring Sun and Special Icons
केसरिया रंग त्याग, धर्मनिष्ठा और साहस का प्रतीक है। - फोटो : adobe stock

ध्वज का आध्यात्मिक संदेश
महासचिव चंपत राय के अनुसार यह ध्वज रामराज्य की परिकल्पना का संदेश देता है। केसरिया रंग त्याग, धर्मनिष्ठा और साहस का प्रतीक है। ध्वजारोहण केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि यह जीवन में धर्म, नीति और न्याय की स्थिरता का संदेश भी देता है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Saffron Flag to Fly Over Ram Temple, Featuring Sun and Special Icons
मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर यह ध्वज लगभग 191 फीट की ऊँचाई पर फहराया जाएगा। - फोटो : ANI

राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व
ध्वजारोहण का कार्यक्रम केवल मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे राष्ट्र की सार्वभौम सत्ता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना गया है। मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर यह ध्वज लगभग 191 फीट की ऊँचाई पर फहराया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक क्षण की भव्यता को और बढ़ाता है। यह कार्यक्रम अयोध्या और पूरे देश के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed