सब्सक्राइब करें

विजयादशमी 2018 : राम की लीला से जुड़ी 10 बातें जो आप नहीं जानते

मधुकर मिश्र Updated Fri, 19 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
spiritual and religious importance of ram leela and leela
दशहरा 2018 - फोटो : PTI
भारत ही नहीं दुनिया के तमाम हिस्सों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों की लीलाएं होती हैं। ईश्वर से जुड़ी लीला के जरिए रामकथा का गायन और मंचन हमें सात्विक संस्कारों से अभिमंत्रित करता है। आइए जानते हैं रामलीला से जुड़ी खास बातें —
Trending Videos
spiritual and religious importance of ram leela and leela
dussehra 2018 - फोटो : PTI

तुलसीदास जी ने प्रारंभ की रामलीला!
मान्यता है कि रामचरित मानस के प्रचार-प्रसार के लिए तुलसीदास ने रामलीला की शुरूआत की थी। हालांकि तुलसी की रामलीला के पहले भी रामकथा के गायन और उनके चरित्र के नाट्य स्वरूप का जिक्र मिलता है। जैसा कि बाल्मीकि रामायण में लवकुश रामकथा का गायन करते हैं। इसी तरह महाभारत में तथा हरिवंश पुराण में भी राम के चरित्र को लेकर नाटक का उल्लेख मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
spiritual and religious importance of ram leela and leela
दशहरा 2018 - फोटो : PTI

क्या होती है लीला
लीला शब्द न सिर्फ राम बल्कि कृष्ण के साथ भी जुड़ा हुआ है। सही मायने में ईश्वर के अवातार से जुड़ी ‘लीला’ भारतीय भक्तों की अनूठी परिकल्पना है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ आनंद है। पुराणों ने लीला में देवत्व को भी मानत्व में रूपांतरित किया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को देखकर इसे सहज ही जाना जा सकता है।

spiritual and religious importance of ram leela and leela
दशहरा 2018 - फोटो : PTI

कितने प्रकार की होती है लीला
लीला का अर्थ होता है लीन होना। आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो लीला तीन प्रकार की होती है।
नित्य लीला — यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दिन-प्रतिदिन घट रही है।
अवतार लीला – इसमें ईश्वर स्वयं मानव मात्र के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।
अनुकरण लीला – इस लीला के जरि मनुष्य ईश्वर के अवतार का अनुकरण करने का प्रयास करता है। फिर चाहे वह रामलीला हो या रास लीला।

विज्ञापन
spiritual and religious importance of ram leela and leela
दशहरा 2018 - फोटो : PTI

लीला देखने का लाभ
पौराणिक मान्यता के अनुसार ईश्वर की लीला का अनुकरण करने या उसे देखने मात्र से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है। लीला की पवित्रता को कायम रखने के लिए इसके पात्रों को भी इसी भक्ति भावना के साथ अपनी भूमिका अदा करनी पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed