{"_id":"5b471a554f1c1bc0248b5f35","slug":"the-role-of-the-number-13-is-good-or-bad-according-to-astrology","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंबर 13 शुभ होता है या अशुभ, जानें धर्म क्या कहता है","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
नंबर 13 शुभ होता है या अशुभ, जानें धर्म क्या कहता है
Fri, 13 Jul 2018 09:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोगों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले 13 नंबर के इस अंक के बारे में अलग-अलग लोगों का अलग-अलग कहना है।देश में ऐसे अनेक अंधविश्वास है, जिन्होंने समाज को जकड़ा हुआ, जिनसे बाहर निकालना बड़ा ही मुश्किल काम है। बहुत कम ही लोग यह बात जानते होंगे कि हमारे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की कई बिल्डिंग्स में 13वां फ्लोर नहीं होता है। इसके अलावा यूरोप में अक्सर लोग 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को अशुभ मानते हैं, जबकि ग्रीस में शुक्रवार के बजाए मंगलवार को बुरा दिन माना जाता है। आइए जानते हैं धर्म के अनुसार इस अंक को अच्छा माना जाता है या बुरा।
2 of 5
विद्वानों की मानें तो 13 नंबर न्युमरोलॉजी के हिसाब से शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 12 नंबर पूर्णता का प्रतीक कहा जाता है और इसमें एक और नंबर जोड़ना यानि बुरे भाग्य का संकेत होता है। पश्चिम में कई होटल्स में 13 वे नंबर का रुम नहीं होता है। इटली के कई ओपरा हाउस में 13 नंबर के इस्तेमाल से बचा जाता है। लेकिन जानकारों ने हमेशा इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम माना है और बार-बार बताया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
3 of 5
हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी महीने की 13 तारीख हिंदू धर्म के हिसाब से बड़ी महत्वपूर्ण होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 13वां दिन त्रयोदशी का होता है। जो कि भगवान शिव को अर्पित है। प्रदोष व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है जो कि महीने के 13वें दिन पर आता है। इस दिन जो भी यह व्रत रखता है, वह पैसे, बच्चे, खुशियों और समृद्धि से भर जाता है। यही नहीं महा शिवरात्रि भी माघ महीने के 13वें दिन की रात्रि में मनाई जाती है, इसलिए हिंदू धर्म में 13 नंबर को अशुभ नहीं शुभ ही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं दूसरी तरफ अगर किसी चंद्र पक्ष में 13 दिन रह जाएं तो वह पक्ष अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अगर किसी वर्ष में 13 महीनें हो अर्थात् अधिक मास आ जाए तो अधिक मास को भी शुभ नहीं माना जाता है।तेरह को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह के वहम फैले हुए हैं. ज्यादातर पश्चिमी देशों में तेरह तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार से लोग बुरी तरह डरते हैं. इस दिन बहुत से लोग या तो घर से बाहर नहीं निकलते या फिर कोई नया या शुभ काम करने से बचते हैं.
विज्ञापन
5 of 5
अंक 13 से लोगों को यह डर मनोविज्ञान की भाषा में थर्टीन डिजिट फोबिया या ट्रिस्काइडेकाफोबिया कहलाता है। जिसमें मनोविज्ञान के अनुसार व्यक्ति के सोचने की क्षमता में कमी आ जाती है। मनोविज्ञान के अनुसार यह डर लोगों के आत्मविश्वास को कम कर देता है। तेरह तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को पश्चिमी देशों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और मनोवैज्ञानिक इसके पीछे थर्टीन डिजिट फोबिया को भी एक कारण मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।