सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samwad 2026: अमर उजाला संवाद में बोलीं साध्वी भगवती सरस्वती, 'जीवन में खुशी ही सबकुछ'

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 18 May 2026 11:44 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2026: आज लखनऊ में अमर उजाला समूह द्वारा 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में धर्म और अध्यात्म जगत से साध्वी भगवती सरस्वती जी भी शामिल हुईं और जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2026 Lucknow Spiritual Motivational Speaker Sadhvi Bhagawati Saraswati
Amar Ujala Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला
Amar Ujala Samwad 2026: आज सोमवार, 18 मई को लखनऊ में अमर उजाला  'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य और विशाल आयोजन जारी है। संवाद के मंच पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। संवाद के विशेष सत्र में प्रसिद्ध हस्तियों में साध्वी भगवती सरस्वती जी भी शामिल हुईं। साध्वी भगवती सरस्वती डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। साध्वी भगवती सरस्वती ने मंच से लोगों को जीवन जीने के कला के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन का सबसे बड़ी अच्छी चीज शांति और सुकून ही है जो हर किसी को मिलनी चाहिए।
Amar Ujala Samwad 2026 Lucknow Spiritual Motivational Speaker Sadhvi Bhagawati Saraswati
Amar Ujala Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला
जीवन की असली खुशी क्या है... साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया
साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि जीवन में सब कुछ इकट्ठा करने के बाद रात को लोगों को नींद नहीं आती। अकेलापन बढ़ता जा रहा है। सनातन संस्कृति कहती है कि जीवन में हर समस्या का समाधान है। इस संस्कृति ने हमें जीवन दिया, जीवन जीने का ढंग दिया। अमेरिका में हमारे पास सब कुछ था। बाहर की दृष्टि से देखें, तो सब कुछ था। भीतर की शांति, भीतर की प्रसन्नता किसी के पास नहीं है।

जब छोटी-सी आयु में ऋषिकेश आई, तो देखा कि गंगा के किनारे किसी से भी पूछो कि आप कैसे हैं, तो सब कहते हैं कि भगवान की कृपा है, मां गंगा की कृपा है। अमेरिका में जिनके पास सब कुछ है, वो पूछने पर शिकायतें करते रहते हैं। भारत की जमीन पर रहते हुए जिनके पास बहुत कम है, वो भी कहते हैं कि भगवान की कृपा है। अमेरिका में लोगों के लिए जीवन का प्रश्न है- मेरे लिए क्या? इस सवाल का जवाब ढूंढते-ढूंढते वे कहीं भी प्रसन्नता हासिल नहीं कर पाते।
Trending Videos
Amar Ujala Samwad 2026 Lucknow Spiritual Motivational Speaker Sadhvi Bhagawati Saraswati
Amar Ujala Samwad 2026 - फोटो : अमर उजाला

जानिए कौन हैं साध्वी भगवती सरस्वती 
'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का हिस्सा बनीं साध्वी भगवती सरस्वती जी एक आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ प्रेरक वक्ता और लेखिका भी हैं। साध्वी भगवती सरस्वती डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं।  साध्वी भगवती सरस्वती की यह संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्य करती है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए लगातार किए जा रहे उनके प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण लोगों को प्रेरित करता है। इसके अलावा साध्वी भगवती सरस्वती 'ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस' की महासचिव भी हैं। यह संस्था स्वच्छ जल, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी वह लगातार लोगों को जागरूक करती रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed