Geeta Updesh In Hindi: कहते हैं कि, गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़ी कई गहरी बातें बताई हैं, जो हर इंसान को कठिन समय में सही राह दिखाने का काम करती हैं। गीता के अनुसार, समय चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, व्यक्ति को हमेशा धैर्य, अच्छे कर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। यही वजह है कि, हजारों साल बाद भी गीता में कही गई बातें आज के समय में उतनी ही सच्ची और प्रभावशाली मानी जाती हैं। मान्यता है कि, जो व्यक्ति गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान गीता में मौजूद इन मुख्य बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इससे व्यक्ति जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है।
Geeta Updesh In Hindi: मुश्किल समय में इंसान को मजबूत बनाती हैं गीता की ये बातें, हमेशा रखें इनका ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
सार
Geeta Updesh In Hindi: माना जाता है कि, गीता न केवल सफलता का मार्ग दिखाती हैं, बल्कि मानसिक शांति और व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। इसके अलावा गीता का पाठ जीवन में सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन