सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chanakya Niti: दुश्मनों पर विजय के लिए याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, हर हाल में मिलेगी जीत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 09 Jun 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Follow These Things to Win Over Enemy and for Success Life News in Hindi
दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें - फोटो : amarujala

Chanakya Niti for Successful Life: जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति जी-तोड़ मेहनत भी करता है और जैसे ही वो सफल हो जाता है या सफल होने के लिए मेहनत करता है, उसे हराने के लिए कई दुश्मन भी तैयार हो जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको आचार्य चाणक्य की कुछ बातों पर अमल करना चाहिए। चाणक्य नीति कहती है कि सफलता पाने की कोशिशें करने के साथ ही जरूरी है कि अपने दुश्मनों को मात देने का तरीका भी समय पर सीख लिया जाए, क्योंकि हर इंसान का कोई ना कोई दुश्मन जरूर होता है। इसलिए मनुष्य को कभी भी अपने शत्रु को हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना आपका शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य की कौन सी बातें जिन्हें अपनाकर आप अपने शक्तिशाली दुश्मन को भी आसानी से मात से सकते हैं.... 

Trending Videos
Chanakya Niti Follow These Things to Win Over Enemy and for Success Life News in Hindi
दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें - फोटो : istock
धैर्य न खोएं 

चाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। शत्रु के सामने आपको अपनी हार नजर आ रही हो तब भी धैर्य न खोएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आधी लड़ाई आप बिना लड़े ही जीत जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Follow These Things to Win Over Enemy and for Success Life News in Hindi
दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें - फोटो : istock
क्रोध पर काबू

चाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य को अपने क्रोध पर हमेशा नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि गुस्से में कभी-कभी व्यक्ति अपना विवेक खो देता है और ऐसे फैसले ले लेता है जो उसके लिए सही नहीं होता। ऐसे में दुश्मन को मौका मिल जाता है। इसलिए हर पहलू को ठंडे दिमाग से सोचें, समझें और फिर कदम उठाएं। 

Chanakya Niti Follow These Things to Win Over Enemy and for Success Life News in Hindi
दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें - फोटो : अमर उजाला
दुश्मन को कम न समझें 

चाणक्य नीति के अनुसार, दुश्मन को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। अगर वह आपसे कमजोर है, तब भी अच्छी तरह उसकी शक्ति का आकलन करें। वरना आप कमजोर दुश्मन से भी हार बैठेंगे। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Follow These Things to Win Over Enemy and for Success Life News in Hindi
दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें - फोटो : istock
इन बातों को रखें याद 

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि शत्रु हमसे अधिक शक्तिशाली है तो उसके अनुकूल चलना चाहिए, उसे किसी भी तरह का मौका नहीं देना चाहिए। इसके अलावा यदि दुश्मन आपकी तरह ही बलवान है, तो आप उसे अपनी नीतियों में फंसाइए ताकि वह बाहर न निकल सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed