आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ लोगों को उनकी नीतियां अत्यंत कठोर लगती हैं लेकिन ये मनुष्य को जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं। हांलांकि कुछ लोग इन नीतियों को तोड़-मरोड़कर भी पेश करते हैं लेकिन सही मायनों में इन नीतियों के सार को समझकर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो मनुष्य कई तरह की समस्याओं से बचा सकता है और एक सुखी व संतुष्ट जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से लेकर, धन, शत्रु और मित्रता तक के विषय में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ लोगों के बारे में बताया है जिनसे दूरी बनाने में ही मनुष्य की भलाई होती है। इन लोगों से भूलकर भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे लोग...
Chanakya Niti : इन 3 तरह के लोगों से भूलकर भी न करें मित्रता, उठाना पड़ता है नुकसान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन