सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: दूसरों के सामने न खोलें ये राज, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:55 PM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्होंने जीवन जीने के लिए कई ऐसे सिद्धांत बताएं हैं, जो आज भी लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है।

विज्ञापन
chanakya niti on life never-open-these-secret-in-front-of-others
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्होंने जीवन जीने के लिए कई ऐसे सिद्धांत बताएं हैं, जो आज भी लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। साथ ही उनके विचारों पर भी अमल किया जाता है। चाणक्य नीति में सफलता और उन्नति प्राप्त करने के कई रहस्यों को आचार्य चाणक्य ने उजागर किया है। साथ ही मनुष्य के जीवन मंत्र के बारे में अनेक बातें भी बताई है जिसे अपनाने से उसके जीवन में कई तरह के बदलाव आ सकता हैं। उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को जीवन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वह कई प्रकार के संकटों से बच सकता है। आचार्य जी के अनुसार, हमारे जीवन में कुछ ऐसे राज होते हैं जिसे कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते है कि हमें कौन-कौन सी बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए।

Trending Videos
chanakya niti on life never-open-these-secret-in-front-of-others
Chanakya Niti - फोटो : istock
कमजोरी

यदि आप भावनाओं में आकर अपनी कमजोरी किसी को बताते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी अपनी कमजोरी किसी दूसरे को नहीं बतानी चाहिए। आपकी कमियां पता चलने पर लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti on life never-open-these-secret-in-front-of-others
Chanakya Niti - फोटो : file photo

अपने दुख
अक्सर परेशानी होने पर लोग अपने दुख को दोस्त या साथी के साथ साझा कर लेते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार ऐसा करना गलत है। नीति अनुसार, यदि हम अपने दुखों को किसी के साथ साझा करते है तो दूसरे लोग उसका मजाक बना सकते हैं। इसलिए अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करें।

chanakya niti on life never-open-these-secret-in-front-of-others
Chanakya Niti - फोटो : iStock
पत्नी की बुराई

चाणक्य नीति के अनुसार, पति को कभी भी अपनी पत्नी की नेगिटव बातों को सबके सामने उजागर नहीं करना चहिए। ऐसा करने पर आपकी पत्नी का मजाक बन सकता है। साथ ही उनको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
chanakya niti on life never-open-these-secret-in-front-of-others
Chanakya Niti
अपने राज

क्रोध में आकर अक्सर कुछ लोग अपनी राज की बातों को भी उजागर कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना गलत है। चाणक्य नीति के अनुसार, यदि किसी मूर्ख आदमी की वजह से आपको अपमान सहना पड़े तो इस बारे में किसी से जिक्र न करें। ऐसा करने से आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed