Garuda Purana: गरुण पुराण 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस पुराण में जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की सभी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में मनुष्य के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है, जो न केवल उसके पाप-पुण्य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्म की योनि तक के बारे में बताते हैं। इसके अलावा गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का वर्णन किया गया है, जिन्हें अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनको यदि कोई व्यक्ति देख भर ले तो उसका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है और साथ ही उस व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति भी होती है। तो चलिए आज गरुण पुराण के अनुसार कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनको देख लेने मात्र से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है....
Garuda Purana: इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी, खुशहाल बीतेगा जीवन
हिंदू धर्म में गौशाला बनवाना और गायों की सेवा करना बेहद शुभ माना गया है। वहीं गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गौशाला बनवा कर गाय की सेवा करना तो पुण्य का काम है ही, लेकिन यदि कोई व्यक्ति यदि गौशाला को देख ही लेता है तो वह भी उसके लिए बहुत शुभ होता है।
गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय और माता समान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय का दूध मनुष्य के लिए अमृत के समान होता है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार गाय के दूध को देख लेने मात्र से ही व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, गाय के पैरों के दर्शन करना तीर्थ करने के समान होता है। इसके अलावा गाय के खुरों को देख लेने मात्र से ही पुण्य प्राप्त होता है।
अक्सर गाय अपने खुरों से जमीन को खुरचती रहती है, इस दौरान कुछ धूल निकलती हुई दिखाई देती है, जिसे गोधूलि कहते हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति गाय को इस तरह जमीन को खुरचते हुए देखता है, वह पुण्य का भागीदार होता है।