सब्सक्राइब करें

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख मास की पहली एकादशी कब? इन चीजों का जरूर करें दान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 06:27 PM IST
सार

Varuthini Ekadashi 2026: अप्रैल में हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक कई पर्व आते हैं। इस माह की पहली एकादशी वरूथिनी एकादशी कहलाती है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस व्रत से पापों से मुक्ति मिलती है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए होती है। इस दिन अन्न, वस्त्र, जल आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Varuthini Ekadashi Date Puja Vidhi Benefits and Daan in Vaishakh Month
वैशाख माह में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। - फोटो : अमर उजाल

अप्रैल माह में हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक कई पर्व मनाए जाएंगे। हर महीने की तरह इस महीने भी 2 एकादशी पड़ेंगी। यहां हम इस माह की पहली एकादशी के बारे में बात कर रहे हैं । इस माह की पहली एकादशी को  हम वरूथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों में पड़ने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। आइए जानते हैं कि इस माह कि पहली एकादशी की सही तिथि क्या है और कौन सी चीज़ों का दान देना शुभ माना जाता है। 


Vaishakh Maas 2026: श्रीकृष्ण का प्रिय माह वैशाख आज से शुरू, इस महीने जरूर करने चाहिए ये शुभ काम
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया, जानिए डेट और क्या खरीदना होगा शुभ

Trending Videos
Varuthini Ekadashi Date Puja Vidhi Benefits and Daan in Vaishakh Month
वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल को रखा जाएगा। - फोटो : amar ujala

वरुथिनी एकादशी: तिथि और शुभ मुहूर्त
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ:   13 अप्रैल, देर रात्रि 1:16 बजे 
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 14 अप्रैल, देर रात्रि 1: 08 बजे 
इसलिए वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल को रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi Date Puja Vidhi Benefits and Daan in Vaishakh Month
इस वर्ष वरुथिनी एकादशी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। - फोटो : amarujala

शुभ योग में वरूथिनी एकादशी 
इस वर्ष वरुथिनी एकादशी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन शुभ योग प्रातःकाल से लेकर शाम 5:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही, वरुथिनी एकादशी पर धनिष्ठा नक्षत्र प्रातःकाल से शाम 4:03 बजे तक रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा।

 

Varuthini Ekadashi Date Puja Vidhi Benefits and Daan in Vaishakh Month
पहला मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम और दूसरा शुभ-उत्तम माना गया है। - फोटो : amarujala

वरूथिनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 

पहला मुहूर्त:  प्रातः 5:58 बजे से 7:34 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: प्रातः 9:10 बजे से 10:46 बजे तक
इसमें पहला मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम और दूसरा शुभ-उत्तम माना गया है।

स्नान का मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:28 बजे से 5:13 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
प्रातः 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक होगा।

विज्ञापन
Varuthini Ekadashi Date Puja Vidhi Benefits and Daan in Vaishakh Month
पारण 14 अप्रैल को किया जाएगा।

व्रत पारण का समय
यदि आप 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखते हैं तो इसका पारण 14 अप्रैल को किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6:54 बजे से 8:31 बजे तक रहेगा। पारण के दिन हरि वासर का समापन सुबह 6:54 बजे होगा, जिसके बाद ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed