Swami Vivekananda Inspirational Quotes : हर साल, 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के तौर पर मनाया जाता है। उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक नेताओं और विद्वानों में से एक माना जाता है। विवेकानंद ने योग और वेदांत के दर्शन को पश्चिम देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपने भाषण के लिए जाना जाता है। स्वामी विवेकानंद जी भारत के आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने दुनिया भर को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया। स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में जो ज्ञान हासिल किया, उसके बाद वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए। उन्होंने इस धर्म संसद में अपने भाषण की शुरुआत 'अमेरिका के मेरे भाइयों और बहनों' के साथ थी। स्वामी विवेकानंद का निधन मात्र 39 वर्ष की उम्र में 4 जुलाई, 1902 को हुआ। उनके अधिकतर भाषण युवाओं को संबोधित करते हुए होते थे। स्वामी विवेकानंद जी ने कुछ खास संदेश दिए थे। आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद जी के प्रसिद्ध संदेशों के बारे में।
Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके ये पांच प्रेरणादायक संदेश
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X