फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva: क्यों शिव हैं महादेव? सावन में समझें शिव का वास्तविक स्वरूप और जीवन दर्शन

Wed, 29 Jul 2026 03:40 PM IST
ज्योति मेहरा पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

Meaning Of Shiva in Hinduism: भगवान शिव धर्म (अध्यात्म) और विज्ञान का एक अनूठा संगम हैं, जो विनाश और सृजन की ऊर्जा (शिव-शक्ति) के प्रतीक हैं। वे केवल एक पौराणिक देवता नहीं, बल्कि आदियोगी हैं, जो योगिक विज्ञान, ध्यान और चेतना के माध्यम से ब्रह्मांडीय शून्य को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
why Lord Shiva is called Adiyogi spiritual and scientific significance of Lord Shiva
शिव तत्त्व का रहस्य - फोटो : AI

Shiva and Science: समूचे विश्व में भगवान शिव करोड़ों भक्तों के हृदयों में विराजते हैं।शायद ही दुनिया का कोई ऐसा मंदिर हो,जहाँ शिव की उपस्थिति ना हो।संभवतः हिन्दू धर्मावलम्बियों के समस्त आस्था केन्द्रों में सर्वाधिक संख्या शिवालयों की ही है।



धर्म, अध्यात्म और विज्ञान का संगम
कैसे भगवान शिव धर्म, अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान का एक अद्भुत संगम हैं, जो केवल एक देवता नहीं बल्कि चेतना, ऊर्जा और ब्रह्मांडीय सिद्धांतों के प्रतीक हैं। भगवान शिव धर्म (अध्यात्म) और विज्ञान का एक अनूठा संगम हैं, जो विनाश और सृजन की ऊर्जा (शिव-शक्ति) के प्रतीक हैं। वे केवल एक पौराणिक देवता नहीं, बल्कि आदियोगी हैं, जो योगिक विज्ञान, ध्यान और चेतना के माध्यम से ब्रह्मांडीय शून्य को दर्शाते हैं। शिव को 'सृष्टि, पालन और संहार' का विध्वंसक कहा गया है। आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि सब कुछ शून्यता से उत्पन्न होता है और उसमें ही विलीन हो जाता है। भारतीय संस्कृति में भगवान शिव को विनाश और सृजन दोनों के अधिपति के रूप में जाना जाता है। वे केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा के वैज्ञानिक स्वरूप भी माने जाते हैं। आधुनिक विज्ञान जिन सिद्धांतों को आज खोज रहा है, वे प्राचीन शिव तत्त्व में पहले ही निहित थे।

why Lord Shiva is called Adiyogi spiritual and scientific significance of Lord Shiva
आदियोगी के रूप में भगवान शिव - फोटो : freepik

आदियोगी के रूप में भगवान शिव
भगवान शिव को “आदि योगी” भी कहा जाता है, यानी पहले योगी जिन्होंने योग को एक तकनीक के रूप में विकसित किया, न कि केवल एक आध्यात्मिक विश्वास के रूप में बल्कि जो मानव शरीर में मौजूद विद्युत शक्ति और चेतना को नियंत्रित करने का विज्ञान है और यह मन और ब्रह्मांड की गहराईयों को समझने का वैज्ञानिक तरीका है। उन्होंने ध्यान की अवस्था में रहकर शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में रखने का मार्ग दिखाया। आज आधुनिक विज्ञान भी यह मान चुका है कि मेडिटेशन और योग से मानसिक स्वास्थ्य, न्यूरोलॉजी, और हार्मोन बैलेंस में सुधार आता है।

why Lord Shiva is called Adiyogi spiritual and scientific significance of Lord Shiva
धर्म और विज्ञान का संबंध - फोटो : freepik

धर्म और विज्ञान का संबंध
कई बार यह भ्रम होता है कि धर्म और विज्ञान दो अलग दिशाओं में चलते हैं। लेकिन शिव का स्वरूप, उनकी अवधारणाएँ, और उनके प्रतीकों की वैज्ञानिक व्याख्या यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति ने हजारों वर्ष पूर्व जिन तत्वों की व्याख्या की थी, उन्हें आज विज्ञान सिद्ध कर रहा है।

शिव-शिक्षा और वैश्विक मान्यता
शिव-शिक्षा का सिद्धांत ही वह ज्ञान है जो आज सारी दुनिया में किसी न किसी रूप में प्रचलित है, जिसे एक वर्ग ‘शिव-शिक्षा-सिद्धांत’ के रूप में पुनः अपनाने की प्रेरणा दे रहा है। शिव के प्रति श्रद्धा का एक प्रमुख प्रमाण स्विट्जरलैंड की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के द्वार पर स्थापित नटराज की मूर्ति है, जो उनके कलात्मक और वैज्ञानिक ज्ञान का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why Lord Shiva is called Adiyogi spiritual and scientific significance of Lord Shiva
त्रिमूर्ति में भगवान शिव का स्थान - फोटो : Adobe stock

सृष्टि का चक्र और शिव
ब्रह्मांड में सब कुछ जन्म/विकास, वृद्धि, क्षय और अंत में विनाश के अधीन है और ये चक्र बार-बार दोहराते रहते हैं। विनाश भी दैवीय लीला का हिस्सा है और इसका श्रेय भगवान शिव को दिया जाता है। भगवान शिव को गहन धार्मिक ज्ञान से जोड़ा जाता है।

त्रिमूर्ति में भगवान शिव का स्थान
भगवान शिव हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं, जो ब्रह्मा और विष्णु के साथ पवित्र त्रिमूर्ति का हिस्सा हैं। ब्रह्मा को सृष्टिकर्ता और विष्णु को रक्षक माना जाता है, जबकि शिव को रूपांतरणकर्ता या संहारक के रूप में जाना जाता है। लेकिन भ्रमवश हम नहीं जानते कि शिव के संदर्भ में संहार का अर्थ नकारात्मक नहीं है। इसका अर्थ है उन चीजों को हटाना जो अब हमारे लिए उपयोगी नहीं हैं, ताकि नई शुरुआत के लिए जगह बन सके। जैसे एक माली सूखे पत्तों को हटाकर नए पत्ते उगाता है, उसी प्रकार शिव नकारात्मकता, अहंकार और अज्ञान को नष्ट करके ज्ञान और विकास के लिए स्थान बनाते हैं। इसीलिए उन्हें रूपांतरण का देवता भी कहा जाता है। क्योंकि धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि 'धारण करने योग्य' (मानवीय, नैतिक और सामाजिक कर्तव्यों) का पालन करना है, जो मानव के मानसिक, आध्यात्मिक विकास तथा भौतिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह व्यक्ति में सद्गुण विकसित कर, निस्वार्थ सेवा, एकता, शांति और सामाजिक सामंजस्य के माध्यम से सच्चा सुख (अभ्युदय) प्रदान करता है।

विज्ञापन
why Lord Shiva is called Adiyogi spiritual and scientific significance of Lord Shiva
महादेव कहे जाने के कारण - फोटो : Adobe stock

महादेव कहे जाने के कारण
शिव को विशेष रूप से महादेव या देवताओं का देव क्यों कहा जाता है? इसके कई कारण हैं जो प्राचीन ग्रंथों और आध्यात्मिक ज्ञान में निहित हैं:

  • वे जन्म और मृत्यु के चक्र से परे हैं। जबकि अन्य देवता विभिन्न रूप और अवतार धारण करते हैं, शिव शाश्वत चेतना के रूप में विद्यमान हैं। उन्हें स्वयंभू माना जाता है, जिसका अर्थ है कि उनका कभी जन्म नहीं हुआ और न ही कभी मृत्यु होगी।
  • वे परम शक्ति के स्वामी हैं। ऐसा माना जाता है कि शिव के पास संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना, पालन-पोषण और विनाश करने की शक्ति है। यही कारण है कि वे सभी देवताओं में सर्वोच्च हैं।
  • वे गुरुओं के गुरु हैं। शिव को आदि योगी, प्रथम योगी और योग के गुरु के रूप में माना जाता है। यहां तक कि देवता भी ज्ञान और बुद्धि के लिए उनके पास आते हैं।
  • वे चेतना की सर्वोच्च अवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिव आध्यात्मिक साधना के अंतिम लक्ष्य, पूर्ण मुक्ति और ईश्वर के साथ मिलन के प्रतीक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed