सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup: कौन जीतेगा फीफा विश्व कप 2026 का गोल्डन बॉल? एमबाप्पे-मेसी से यमाल तक, छह दावेदारों की लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jun 2026 04:31 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने वाला है और सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार गोल्डन बॉल की दौड़ भी चर्चा में है। लियोनल मेसी, किलियन एमबाप्पे, लामिन यमाल, हैरी केन, विनीसियस जूनियर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस प्रतिष्ठित सम्मान के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ronaldo, Messi, Mbappe or Yamal? Top 6 Contenders for FIFA World Cup 2026 Golden Ball
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : ANI
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। जहां सभी खिलाड़ियों का सपना विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा, वहीं कुछ सितारों की नजर गोल्डन बॉल पर भी होगी, जो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।


1982 से शुरू हुए इस पुरस्कार को अब तक कई दिग्गज जीत चुके हैं, लेकिन दो बार यह सम्मान जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी लियोनल मेसी हैं। आइए जानते हैं उन छह खिलाड़ियों के बारे में जो इस बार गोल्डन बॉल के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं...
Ronaldo, Messi, Mbappe or Yamal? Top 6 Contenders for FIFA World Cup 2026 Golden Ball
मेसी - फोटो : Reuters Photo
1. लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)
39 साल की उम्र में भी मेसी गोल्डन बॉल की दौड़ में सबसे चर्चित नाम हैं। 2022 विश्व कप में उन्होंने सात गोल और तीन असिस्ट के साथ अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था और दूसरी बार गोल्डन बॉल जीती थी। मेसी इस सीजन मेजर लीग सॉकर (MLS) में भी शानदार फॉर्म में हैं। 14 मैचों में उनके नाम 12 गोल और 7 असिस्ट हैं। अगर अर्जेंटीना खिताब बचाने में सफल रहती है तो मेसी एक बार फिर गोल्डन बॉल के सबसे बड़े दावेदार होंगे।
Ronaldo, Messi, Mbappe or Yamal? Top 6 Contenders for FIFA World Cup 2026 Golden Ball
लामिन यमाल - फोटो : Euro Cup
2. लामिन यमाल (स्पेन)
सिर्फ 18 साल की उम्र में यामाल विश्व फुटबॉल का नया सुपरस्टार बन चुके हैं। यूरो 2024 में उन्होंने चार असिस्ट देकर रिकॉर्ड बनाया था और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गए थे। बार्सिलोना के लिए 2025-26 सीजन में उन्होंने 24 गोल और 17 असिस्ट किए। उनकी ड्रिब्लिंग, गति और मौके बनाने की क्षमता स्पेन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि स्पेन विश्व कप जीतता है तो यमाल गोल्डन बॉल के प्रबल दावेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ronaldo, Messi, Mbappe or Yamal? Top 6 Contenders for FIFA World Cup 2026 Golden Ball
हैरी केन - फोटो : ANI
3. हैरी केन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के कप्तान और सर्वकालिक सबसे सफल गोल स्कोरर हैरी केन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने 2025-26 सीजन में बायर्न म्यूनिख के लिए 51 मैचों में 61 गोल किए। केन पहले ही दो विश्व कप में आठ गोल कर चुके हैं। यदि इंग्लैंड 60 साल का इंतजार खत्म कर चैंपियन बनता है तो उसके पीछे केन की भूमिका सबसे अहम होगी।
विज्ञापन
Ronaldo, Messi, Mbappe or Yamal? Top 6 Contenders for FIFA World Cup 2026 Golden Ball
कायलियन एमबाप्पे - फोटो : ANI
4. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)
अगर 2022 विश्व कप फाइनल में फ्रांस जीत जाता तो शायद गोल्डन बॉल मेसी नहीं बल्कि एमबाप्पे को मिलती। फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले एमबाप्पे उस टूर्नामेंट में आठ गोल के साथ गोल्डन बूट विजेता बने थे।
फ्रांस के कप्तान के रूप में वह अब टीम के सबसे बड़े सितारे हैं। विश्व कप में उनके नाम पहले ही 12 गोल हैं और वह मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक 16 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed